शाहरुख खान से लेकर शिल्पा शेट्टी तक, बॉलीवुड के स्टार पेरेंट्स को मिला स्टार किड्स से Cute गिफ्ट्स

किसी खास मौके या कई बार बस यूं ही बच्चे भी अपने पैरेंट्स को गिफ्ट देते हैं। खासतौर पर जब पेरेंट्स कामकाजी हो और बच्चों को ज्यादा समय नहीं दे पाते हैं, तो बच्चों को उनकी कमी ज्यादा खलती है। गिफ्ट्स प्यार जताने की एक भाषा भी होती है जिसके जरिए बच्चे अपना प्यार और कई बार अपनी भावनाएं पेरेंट्स तक पहुंचाते हैं। बॉलीवुड के स्टार्स अक्सर अपने सोशल मीडिया पर बच्चों से मिलने वाले गिफ्ट्स की फोटो शेयर करते रहते हैं। इस लिस्ट में अभिषेक बच्चन से लेकर शिल्पा शेट्टी तक शामिल है। वहीं बॉलीवुड में एक ऐसा स्टारकिड भी है, जिसने अपनी मां के लिए देखा अपना सालों पुराना सपना पूरा किया।
आइए देखते हैं बॉलीवुड स्टार्स को स्टार किड्स से मिले Cute गिफ्ट्स के बारे में :

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा :
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर अपने जीवन से जुड़ी खास बातों को शेयर करती रहती हैं। खासतौर पर अगर बच्चों, वियान राज कुंद्रा और समीशा शेट्टी कुंद्रा से जुड़ी कोई बात हो तो शिल्पा उसे जरूर शेयर करती हैं। दिवाली के समय भी शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर अपने दोनों बच्चों की रंगोली बनाती हुई क्यूट वीडियो अपने फैंस के साथ शेयर की थी। हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह एक टाइगर प्रिंट वाला दो रंगों का स्नीकर्स पहने नजर आ रही हैं। वीडियो देखकर यह पता चलता है कि वह स्नीकर्स उनके बेटे वियान ने बनाया और उन्हें गिफ्ट किया है। शिल्पा ने वीडियो के कैप्शन में इसे 'Sonday' बताया।

अभिषेक बच्चन :
अभिषेक बच्चन अक्सर अपनी शूटिंग में व्यस्त रहने की वजह से अपनी बेटी आराध्या से उनको दूर रहना पड़ता है। यह किस्सा तब का जब अभिषेक अपनी फिल्म 'मनमर्जियां' की शूटिंग कर रहे थे। शूटिंग की वजह से बाहर होने के कारण आराध्या अपने पापा को काफी मिस कर रही थी और जब उन्हें पता चला कि अभिषेक घर वापस लौट रहे हैं तो आराध्या ने पापा के लिए एक खास गिफ्ट तैयार किया। अभिषेक बेटी से यह खास गिफ्ट पाकर काफी भावुक हो गये थे और उन्होंने इसे इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया था। दरअसल, आराध्या ने पापा अभिषेक बच्चन के लिए एक प्यारा सा नोट उनके ऑफिस में लिखकर छोड़ा था, जिस पर लिखा था 'आई लव यू पापा'।

शाहरुख खान :
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान अपने तीनों बच्चों से कितना प्यार करते हैं, यह सबको पता है। चाहे खेल के मैदान में हो या बच्चों की एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटी क्लासेस हो, शाहरुख अक्सर अपने बच्चों और खासतौर पर अपने सबसे छोटे बेटे अबराम के साथ नजर आते हैं। अबराम का भी अपने पिता से काफी ज्यादा लगाव होता है। शाहरुख खान ने कुछ सालों पहले फादर्स डे पर अबराम का गिफ्ट किया हुए एक कार्ड का फोटो पोस्ट किया था। हाथों से बनाई हुई इस कार्ड में अबराम ने अपने पिता के लिए संदेश लिखा था 'यू आर द बेस्ट पापा इन द वर्ल्ड'। इस संदेश के स्पेलिंग में कुछ गलतियां भी थी, जिसे काटकर किसी ने सुधारा था।

ऐश्वर्या राय बच्चन :
बच्चों से मिले गिफ्ट्स किस पैरेंट्स को नहीं भाते हैं। फिर भले ही मां मिस वर्ल्ड ही क्यों ना हो लेकिन जब बेटी अपनी मां के लिए स्पेशल क्राउन बनाती है, तो वहीं क्राउन मां को दुनिया में सबसे ज्यादा प्यारा लगता है। यहां हम बात कर रहे हैं ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन की। आराध्या और ऐश्वर्या लगभग हर मौके पर साथ ही नजर आती हैं और दोनों की स्पेशल बॉन्डिंग भी लोगों को नजर आती है। आराध्या ने अपनी मॉम ऐश्वर्या के लिए एक सरप्राइज गिफ्ट तैयार किया था। उन्होंने अपनी मॉम के लिए एक क्राउन बनाया था। ऐश्वर्या ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर क्राउन का फोटो शेयर करते हुए लिखा था 'एक सरप्राइज, जिसे बनाया है मेरी दुनिया ने'। क्राउन पर आराध्या ने लिखा था 'बेस्ट मॉम इन द होल वर्ल्ड वाइड'।

टाइगर श्रॉफ :
जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ ने अपनी मेहनत के बलबूते पर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनायी है। टाइगर के बारे में उनके पापा जैकी श्रॉफ बताते हैं कि फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले ही वह अपनी मां के लिए एक आलीशान घर खरीदने का सपना देखते थे। जिसे उन्होंने पिछले साल पूरा कर लिया। टाइगर ने मुंबई में 8 बेडरूम वाला एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है जिसमें वह अपने पिता जैकी, मां आयशा और बहन कृष्णा श्रॉफ के साथ शिफ्ट भी हो चुके हैं। जैकी ने बताया कि टाइगर के ऐसा करने से उनकी मम्मी बेहद शानदार अनुभव कर रही हैं और टाइगर भी भावुक हैं।


Click it and Unblock the Notifications











