शाहरुख खान से लेकर आमिर खान तक, जब बॉलीवुड स्टार्स उमराह करने पहुंचे मक्का

उमराह : इस्लाम धर्म का एक प्रकार का आध्यात्मिक अमल, जो हज जैसा तो होता है लेकिन उसमें हज की तरह उतना समय नहीं लगता है। उमराह के बारे में कहा जाता है कि यह मक्का में हज के दिनों में नहीं करवाया जाता है बल्कि तब करवाया जाता है जब हज नहीं हो रहा हो। हाल ही में बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने सऊदी अरब में अपनी आने वाली फिल्म 'डंकी' का शेड्यूल पूरा किया। इसके बाद वह सीधे मक्का पहुंच गये उमराह करने। शाहरुख खान से पहले भी बॉलीवुड के कई स्टार्स मक्का-मदीना में उमराह करने जा चुके हैं।
आइए आपको मक्का में उमराह करने पहुंचे बॉलीवुड स्टार्स की अनदेखी तस्वीरें दिखाते हैं

शाहरुख खान :
उमराह की पारंपरिक सफेद लिबास में शाहरुख खान की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है। शाहरुख ने कोविड-19 संक्रमण से बचने के लिए मास्क लगाया हुआ है। अपने सिक्योरिटी से घिरे शाहरुख खान को देखकर उनके फैंस भी काफी एक्साइटेड हो रहे हैं। शाहरुख ने कुछ दिनों पहले ही मक्का जाने की ख्वाहिश जाहिर की थी। सऊदी अरब के एक पत्रकार ने ट्वीट कर शाहरुख खान का उमराह करने जाने की बात को कंफर्म किया।

अली फजल :
हाल ही में अपने हॉलीवुड फिल्म 'कंधार' की शूटिंग पूरी करने के बाद अली फजल मक्क और मदीना में उमराह करने पहुंचे। अली ने वहां से अपना वीडियो भी शेयर किया था। उन्होंने अपने उमराह को अपनी अम्मा और नाना को समर्पित करते हुए लिखा था, "मैं समझता हूं कि मैं कई तरह से वास्तव में धन्य हूं। उनका (अम्मा और नाना) जाने का दुःख मैं कभी नहीं भूल सकता...शायद भूलना जवाब भी नहीं है। हम ढूंढ निकालेंगे। मैंने प्रार्थना की और उन सभी के लिए भी प्रार्थना की जो मेरे आसपास हैं।"

गौहर खान :
जैद दरबार संग निकाह के कुछ दिनों बाद ही गौहर खान मक्का में उमराह के लिए पहुंची थी। गौहर ने पति जैद दरबार संग मक्का की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा था, "पति के साथ उमराह करने का मेरा सपना पूरा हो गया। बेहद खुश।" गौहर और जैद ने दिसंबर 2020 में शाही अंदाज में निकाह किया था।

आमिर खान :
आमिर खान उस समय सुर्खियों में आ गये थे जब वह अपनी मां की इच्छा को पूरा करने उन्हें लेकर मक्का में उमराह के लिए पहुंचे थे। आमिर ने खुलासा किया था कि उन्होंने अपनी मां जैनत हुसैन से वादा किया था कि वह उन्हें लेकर पवित्र मक्का जाएंगे। जैसा मिस्टर परफेक्शनिस्ट सिल्वर स्क्रीन पर अपना हर किरदार परफेक्शन के साथ निभाते हैं, ठीक वैसे ही 2012 में आमिर खान ने अपनी मां से किया वादा भी उन्हें मक्का ले जाकर पूरा किया। आमिर खान और व्हील चेयर पर बैठी उनकी मां की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थी।

सना खान :
शादी के बाद बॉलीवुड छोड़कर पूरी दुनिया घूमने वाली सना खान अपने चेक लिस्ट में धार्मिक यात्रा को शामिल करना नहीं भूलती हैं। खासतौर पर रमजान के पवित्र महीने में सना खान हज यात्रा पर जाना नहीं भूलती हैं। सना अपने पति के साथ पवित्र मक्का की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











