सारा अली खान से लेकर आमिर खान और अक्षय कुमार तक, जब एक्टर्स के हाथों से फिसली फिल्में
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'इमॉर्टल अश्वथामा' से सारा अली खान का पत्ता कट गया है। कहा जा रहा है कि फिल्म में अब विक्की कौशल के अपोजिट समांथा प्रभु नजर आने वाली हैं। सैफ अली खान और अमृता सिंह की शहजादी सारा अली खान के हाथों से इस फिल्म के निकलने की खबरें इस समय टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है। ऐसा पहला मौका नहीं है जब किसी ना किसी वजहों से एक्टर्स के हाथों से फिल्में फिसल गयी और बाद में फिल्म हिट हुई। इस लिस्ट में सारा अली खान और आमिर खान से लेकर सनी द्योल और तापसी पन्नु जैसे एक्टर्स भी शामिल हैं। कई बार एक्टर्स की कुछ ऐसी डिमांड भी होती हैं जिन्हें मानना फिल्मों के मेकर्स के लिए संभव नहीं होता इसलिए फिल्मों में बदलाव करने की जगह मेकर्स एक्टर्स को ही बदलना ज्यादा पसंद करते हैं।
आइए आपको कुछ ऐसे एक्टर्स के बारे में बताते हैं जिनके हाथों से फिसल चुकी हैं फिल्में :

सारा अली खान :
रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल के शुरुआत में फिल्म 'इमॉर्टल अश्वथामा' की शूटिंग शुरू हो चुकी थी। महाभारत पर आधारित इस फिल्म में विक्की कौशल के साथ पहले सारा अली खान को कास्ट किया गया था। लेकिन बाद में मेकर्स को लगा कि फिल्म की स्क्रिप्ट में कुछ बदलाव करने चाहिए। पहले वाली स्क्रिप्ट के अनुसार एक कम उम्र की एक्ट्रेस की जरूरत थी जबकि नयी स्क्रिप्ट के अनुसार एक मैच्योर एक्ट्रेस को फिल्म का हिस्सा बनना चाहिए। इसलिए मजबूरी में सारा की जगह नयी एक्ट्रेस की तलाश शुरू करनी पड़ी। कहा जा रहा है कि मेकर्स इस रोल के लिए समांथा प्रभु को कास्ट करने के बारे में सोच रहे हैं। सारा के साथ डेट्स को लेकर भी बात नहीं बन रही थी।

आमिर खान :
मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' रिलीज होते ही फ्लॉप हो गयी। आमिर खान की यह फिल्म 4 साल के ब्रेक के बाद आयी थी। फिल्म में आमिर के साथ करीना कपूर भी नजर आयी थी। फिल्म से आमिर खान को काफी उम्मीदें थी। लेकिन इसे दर्शकों ने सिरे से नकार दिया। इस फिल्म के फ्लॉप होने का नुकसान आमिर खान को आगे भी उठाना पड़ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके हाथों से टी-सीरीज के मालिक और मशहूर सिंगर गुलशन कुमार की बायोपिक 'मोगुल' निकल चुकी है। कहा जाता है कि यह फिल्म पहले अक्षय कुमार को ऑफर किया गया था।

सनी द्योल :
इस साल रिलीज हुई फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' अक्षय कुमार से पहले सनी द्योल को ऑफर की गयी थी। बताया जाता है कि यह फिल्म जिस समय सनी को ऑफर की गयी थी उस समय उनकी ब्रांड वैल्यू ज्यादा थी लेकिन बाद में उनकी ब्रांड वैल्यू घटती चली गयी। फिल्म जब फाइनल हुआ तो सनी द्योल के मुकाबले अक्षय कुमार का ब्रांड वैल्यू काफी बढ़ गया था। इसलिए यह फिल्म सनी द्योल के हाथ से फिसलकर अक्षय कुमार की झोली में आ गिरी। हालांकि फिल्म को दर्शकों का प्यार नहीं मिला और बुरी तरह से फ्लॉप हो गयी।

ईशान खट्टर :
फिल्म 'धड़क' से ईशान खट्टर ने बॉलीवुड में जह्नावी कपूर के साथ डेब्यू किया था। फिल्म में उनकी काफी तारीफ भी की गयी थी। इस बीच ईशान खट्टर के हाथ से करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' निकल गयी। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म एक्ट्रेस तारा सुतारिया की वजह से ईशान के हाथों से निकल गयी थी। काफी कम लोगों को पता था कि तारा और ईशान काफी पहले एक-दूसरे को डेट कर चुके थे। इसलिए फिल्म के मेकर्स ने कोई खतरा ना उठाते हुए फिल्म से ईशान का पत्ता काट दिया।

अक्षय कुमार :
6 पैक एब्स ना बना पाने की वजह से अक्षय कुमार के हाथों से मिल्खा सिंह की बायोपिक 'भाग मिल्खा भाग' निकल गयी थी। इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार को अपनी बॉडी में काफी बदलाव करने थे लेकिन फिल्म 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' की शूटिंग में एक एक्शन सीन के दौरान अक्षय कुमार को स्लिप डिस्क की समस्या हो गयी थी। इस वजह से उन्हें कई दिनों तक अस्पताल में भी बिताना पड़ा था। डॉक्टर्स ने उनसे बेड रेस्ट करने की सलाह दी थी। इस हादसे के बाद से अक्षय कुमार वजन उठाने वाला एक्सरसाइज नहीं कर पाते हैं। यहीं वजह है कि उन्हें 'भाग मिल्खा भाग' से हाथ धोना पड़ गया था।


Click it and Unblock the Notifications











