समांथा रुथ प्रभु से लेकर श्रुति हसन तक, साउथ की ये एक्ट्रेस लड़ रही हैं इन Health Issues से

Samantha Ruth Prabhu

फिल्मों के सुनहरे पर्दे पर जब हम अपने पसंदीदा एक्ट्रेसेस का खूबसूरत चेहरा देखते हैं, तो अक्सर सिर्फ उनकी फिट बॉडी और चमकते चेहरे की तरफ ही ध्यान देते हैं। लेकिन इस खूबसूरती को पाने के लिए उन्हें क्या कीमत चुकानी पड़ती है, इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाती थी। लेकिन पिछले कुछ सालों में सोशल मीडिया और इंटरनेट की सक्रियता की वजह से सेलिब्रिटी और उनके फैंस के बीच की दूरी लगभग खत्म हो चुकी है। अब फैंस को सिर्फ सेलिब्रिटी के खूबसूरत चेहरे ही नहीं बल्कि उनके निजी जीवन में हो रहे हलचल के बारे में भी जानकारी मिलती रहती है। सिर्फ यहीं नहीं, फिल्मी स्टार भी अब अपने स्वास्थ्य से संबंधित अलग-अलग मुद्दों पर फैंस के साथ जानकारियां शेयर करने लगे हैं।

आइए आपको बताते हैं साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की कुछ टॉप एक्ट्रेस किस प्रकार के स्वास्थ्य समस्याओं से गुजर रही हैं

समांथा रुथ प्रभु :

समांथा रुथ प्रभु :

साउथ स्टार समांथा रुथ प्रभु ने अक्टूबर में अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर अस्पताल से एक तस्वीर शेयर की थी। इस फोटो के साथ समांथा ने अपने फैंस के लिए एक नोट भी लिखा था जिसमें उनके मायोसाइटिस से पीड़ित होने की जानकारी दी थी। समांथा ने फिल्म 'यशोदा' के ट्रेलर को मिले दर्शकों के प्यार के लिए थैंक यू बोला और साथ ही अपनी बीमारी से चल रही लड़ाई के बारे में जानकारी साझा की। हालांकि इस नोट में समांथा ने काफी मजबूती और आत्मविश्वास के साथ कहा था, "यह पल बीत गया है, इसका मतलब मुझे लगता है कि मैं ठीक होने के और करीब आ चुकी हूं। आई लव यू...यह समय भी बीत जाएगा।"

नयनतारा :

नयनतारा :

साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में लेडी सुपरस्टार के तौर पर फेमस नयनतारा जल्द ही बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के साथ फिल्म 'जवान' में नजर आने वाली हैं। नयनतारा की फ्लॉलेस स्किन देखकर कोई भी महिला उनकी तरह ही त्वचा पाने की इच्छा रख सकती है। लेकिन क्या आपको पता है कि नयनतारा एक स्किन डिजीज से पीड़ित है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नयनतारा को एक अजीब स्किन डिजीज है। जब भी वह नॉन-वेज खाना खाती हैं उनके त्वचा पर रैशेज और पूरे शरीर पर फफोले आने लगते हैं। इस वजह से नयनतारा को मेकअप करने में काफी मुश्किलें होने लगती हैं।

श्रुति हसन :

श्रुति हसन :

जून 2022 में श्रुति हसन ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक वर्कआउट वीडियो शेयर किया था। इसके साथ ही श्रुति ने PCOS संग अपनी जंग के बारे में भी बताया था। श्रुति ने अपने फैंस के लिए शेयर किए पोस्ट में कहा, " मैं PCOS के साथ अपनी जंग को एक लड़ाई के बजाए मैं इसे एक सामान्य प्रक्रिया के तौर पर देखती हूं जिससे होकर मेरा शरीर गुजर रहा है और बेहतर बन रहा है। मैं समय पर खाने, सोने के साथ थैंक यू कहना चाहती हूं और अपना वर्कआउट एंजॉय कर रही हूं। मेरा शरीर इस समय परफेक्ट नहीं है लेकिन मेरा दिल है। इन चुनौतियों को स्वीकार करना काफी मुश्किल है लेकिन मैं इन्हें मुझे हराने नहीं दूंगी। इसलिए मैं आप सभी लोगों से इसे शेयर करके काफी खुश हूं।"

पूनम कौर :

पूनम कौर :

साउथ इंडियन एक्ट्रेस पूनम कौर एक ऐसी बीमारी से पीड़ित हैं जो आसानी से पीछा नहीं छोड़ती है। अपने फैंस से इस न्यूज को शेयर करते हुए पूनम कौर ने बताया कि वह Fibromyalgia से पीड़ित है। अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर इस जानकारी को शेयर करते हुए पूनम कौर ने कहा, "Fibromyalgia वह है, जब कई योजनाओं से प्रेरित व्यक्ति को धीमा और आराम करने के लिए मजबूर किया जाता है।"

इलियाना डि‘क्रुज :

इलियाना डि‘क्रुज :

कई सालों से साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय इलियाना डि'क्रुज ने बताया कि एक समय वह मानसिक बीमारी dysmorphia से पीड़ित थी। यह एक ऐसी समस्या है जिसमें पीड़ित इंसान अपने शरीर और उसकी बनावट से ही खुश नहीं होता है। इलियाना ने कहा, "इस समस्या का सबसे बुरा पक्ष यह है कि आप लोगों से अपने डर की पुष्टि करने के लिए कहते हैं।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X