बॉलीवुड के इन स्टार्स ने अपने दोस्तों को दिये हैं महंगे गिफ्ट्स, कभी गाड़ियों तो कभी पेटिंग

बॉलीवुड स्टार्स जिस मेहनत के साथ फिल्मों में काम करते और अपने लिए आलीशान महल खड़ा करते हैं, जब दोस्तों और परिवार वालों पर लुटाने की बारी आती है, ठीक उसी दरियादिली के साथ वे अपनों पर खर्च करने से भी पीछे नहीं हटते हैं। सलमान खान से लेकर अजय देवगन तक इस लिस्ट में शामिल हैं जो अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों को महंगे तोहफे देने से हिचकिचाते नहीं हैं। वहीं कुछ स्टार ऐसे ही हैं, जिन्हें अपने दोस्तों और फिल्मों के निर्देशकों से महंगे और कई बार आलीशान गिफ्ट भी मिले हैं।
आइए आपको ऐसे कुछ एक्टर्स के बारे में बताते हैं जिन्होंने दिये और जिनको मिल चुके हैं महंगे गिफ्ट्स

शाहरुख खान :
शाहरुख खान अपने करीबी दोस्तों की कितनी खातिरदारी करते हैं, इस बात का खुलासा रितेश देशमुख ने किया था। रितेश ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि 'मन्नत' में अगर कोई पार्टी होती है तो आपकी प्लेट में खाना सुबह के 3-4 बजे आएगी। लेकिन अगर आप 'मन्नत' से बाहर निकलते हैं तो शाहरुख खान ऐसे होस्ट हैं जो अपने हर गेस्ट के लिए उनकी गाड़ी का दरवाजा खोलते और उन्हें विदा करने आते हैं। शाहरुख अपने दोस्तों पर दरियादिली के साथ गिफ्ट्स भी लुटाते हैं। शाहरुख ने 2007 में फराह खान को एक मर्सिडिज बेंज गिफ्ट की थी।

प्रियंका चोपड़ा जोनस :
लंबे समय बाद वापस देश में लौटी प्रियंका चोपड़ा जोनस इस समय बी टाउन में टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई हैं। प्रियंका चोपड़ा को भी एक बार बर्थडे पर मर्सिडिज बेंज गिफ्ट में मिल चुका है। उन्हें यह गिफ्ट पति निक जोनस ने दिया था। प्रियंका ने गिफ्ट में मिली अपनी नयी मर्सिडिज के साथ सोशल मीडिया पर फोटो भी शेयर किया था। इसके अलावा प्रियंका को निक ने एक और कस्टमाइज्ड गाड़ी गिफ्ट की थी, जिसमें पोज देकर प्रियंका ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर किया था। गाड़ी की साइड में 'मिसेज जोनस' लिखा हुआ था।

अमिताभ बच्चन :
अपनी फिल्मों में लाजवाब एक्टिंग के बदौलत हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के महानायक के खिताब से अमिताभ बच्चन को नवाजा जा चुका है। अमिताभ की एक्टिंग का हर कोई कायल है। ऐसे में उनके निर्देशक भला इससे अलग कैसे हो सकते हैं। फिल्म 'एकलव्य' में अमिताभ बच्चन की एक्टिंग से प्रभावित होकर ही निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा ने उन्हें एक सिल्वर रोल्स रॉयस फैंटम गाड़ी गिफ्ट की थी। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पायी थी। सिर्फ इतना ही नहीं अमिताभ बच्चन की फिल्म 'सत्ते पे सत्ता' में मेहनताने के तौर पर निर्देशक रमेश सिप्पी ने उन्हें 'जलसा' गिफ्ट किया था। यहीं वह बंगला है, जिसमें अमिताभ आज भी अपने पुरे परिवार के साथ रहते हैं।

अजय देवगन :
अजय देवगन अपने दोनों बच्चों युग और न्यासा से कितना प्यार करते हैं, यह सबको पता है। अजय ने अपनी बेटी न्यासा को एक मर्सिडिज बेंज गिफ्ट में दी थी। वहीं फिल्म 'ऑल द बेस्ट' की शुटिंग के दौरान अजय देवगन के बर्थडे पर निर्देशक रोहित शेट्टी ने अजय को एक कस्टमाइज्ड स्पोर्ट्स कार गिफ्ट की थी। इससे पहले अजय ने अपनी पत्नी काजोल को अपने पहले बच्चे यानी न्यासा के जन्म के बाद ऑडी सेडान गिफ्ट किया था, जिसकी कीमत उस समय 35 लाख रुपये बताई जाती है।

सलमान खान :
सलमान खान अपने दोस्तों को खुले दिल से गिफ्ट देते हैं। बॉलीवुड की गलियों में इस बात के अक्सर चर्चें होते रहते हैं। सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस की दोस्ती के बारे में भी सभी को पता है। सलमान ने जैकलीन को एक पेंटिंग गिफ्ट में दी थी, जिसकी कीमत ढ़ाई करोड़ रुपये बताई जाती है। यह पेंटिंग आज भी जैकलिन के घर में लगायी हुई है। वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो विकी कौशल और कैटरीना कैफ की शादी में सलमान खान ने उन्हें 3 करोड़ रुपये की रेंज रोवर गाड़ी गिफ्ट दी थी।


Click it and Unblock the Notifications