सलमान खान से लेकर अमिताभ बच्चन तक बॉलीवुड के हिट स्टार्स ने साउथ की फिल्मों में किया काम, जानिए यहां
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने फिल्म 'गॉडफादर' से साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया। फिल्म में साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी भी सलमान के साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म को लेकर पहले दिन उम्मीद से कम रिस्पॉन्स मिला है। सलमान खान ऐसे पहले एक्टर नहीं हैं जो बॉलीवुड में हिट होने के साथ ही साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की तरफ रुख किया है। सलमान से पहले शाहरुख, बिपाशा, आलिया और अमिताभ बच्चन तक ने साउथ की फिल्मों में काम किया है। इनमें से कई स्टार बॉलीवुड की तरह ही साउथ में भी सफल हुए और कुछ बॉलीवुड में हिट लेकिन साउथ की फिल्मों में फ्लॉप हुए।
आइए आपको ऐसे स्टार्स के बारे में बताते हैं जो बॉलीवुड के साथ ही साउथ की फिल्मों में कर चुके हैं काम

सलमान खान :
बॉलीवुड के हिट स्टार्स जो साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में भी काम कर रहे हैं, इस लिस्ट में सबसे लेटेस्ट नाम सलमान खान का है। शुक्रवार (7 अक्टूबर) को उनकी साउथ डेब्यू फिल्म 'गॉडफादर' रिलीज हुई। फिल्म में साउथ के मेगास्टार चिरंजीवी भी उनके साथ काम कर रहे हैं। यह फिल्म साल 2019 में आयी मलयालम फिल्म 'लुसिफर' का तमिल रीमेक है। 'लुसिफर' में मोहनलाल, विवेक ओबेरॉय और मंजू वॉरियर ने काम किया था।

शाहरुख खान :
बॉलीवुड के किंग खान साउथ सुपरस्टार कमल हासन के साथ फिल्म 'हे राम' में नजर आये थे। फिल्म में शाहरुख का किरदार एक्सटेंडेड कैमियो था। यह फिल्म सफल नहीं हुई। इस फिल्म ने महज 5.32 करोड़ रुपये की ही कमाई की थी और शाहरुख ने भी उसके बाद साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री का रुख नहीं किया।

बिपाशा बसु :
बॉलीवुड में फिल्म 'अजनबी' के नेगेटिव किरदार से बिपाशा बसु ने अपना फिल्मी कॅरियर शुरू किया था। फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार ने भी नेगेटिव किरदार निभाया था। बॉलीवुड में सफलता मिलने के बाद बिपाशा ने साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी किस्मत को आजमाने के बारे में सोचा। उन्होंने महेश बाबु के साथ फिल्म 'टक्करि दोंग' में काम किया था लेकिन यह फिल्म फ्लॉप हुई और बिपाशा ने वापस बॉलीवुड में ही लौटने में भलाई समझी।

आलिया भट्ट :
इसी साल रिलीज हुई फिल्म 'आरआरआर' में आलिया भट्ट नजर आयी थी। वह साउथ स्टार रामचरण के अपोजिट नजर आयी थी। फिल्म में आलिया का किरदार काफी छोटा था लेकिन उनके एक्टिंग की काफी तारीफ हुई। फिल्म ने साउथ के साथ-साथ हिंदी में भी सफलता पायी। इस साल आलिया की रिलीज हुई सारी फिल्में सफल हुई।

अमिताभ बच्चन :
काफी कम लोगों को ही याद होगा कि अमिताभ बच्चन ने भी साउथ की फिल्मों में काम किया है। अमिताभ बच्चन ने फिल्म 'साई रा नरसिम्हा रेड्डी' में साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी के साथ काम किया था। फिल्म में बिग बी गुरु गोसाई वेकन्ना के कैमियो रोल में दिखे थे। फिल्म में उनके किरदार को लोगों ने पसंद किया था। इस फिल्म ने ठीक-ठाक व्यवसाय किया था।


Click it and Unblock the Notifications