‘RRR’ से लेकर ‘हिंदी मीडियम’ तक, विदेशों में रिलीज होते ही ये फिल्में हुई सुपरहिट
साउथ के सुपरस्टारों से सजी राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' का चयन ऑस्कर के लिए नहीं किया गया है। उन्होंने इस फिल्म को आत्मप्रेरित होकर खुद ही ऑस्कर में सामान्य फिल्मों की श्रेणी में भेजा था। इस फिल्म का चुनाव भले ही ऑस्कर के लिए नहीं किया गया हो लेकिन मेकर्स ने इस फिल्म को विदेशों में रिलीज किया है। इस फिल्म ने रिलीज होने के साथ ही सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिये। सिर्फ 'आरआरआर'ही नहीं, इससे पहले कई भारतीय फिल्मों को विदेशों में रिलीज किया गया है जिन्होंने काफी अच्छी कमाई भी की है। इस मामले में प्रभास और श्रद्धा कपूर की फिल्म'साहो' भी शामिल है। इस फिल्म ने भारत में भले ही कुछ खास कमाल ना दिखाया हो लेकिन विदेशी धरती पर पहले दिन कमाई करने के मामले में इस फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ दिया था।
आइए आपको कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताते हैं जिन्होंने विदेशों में की रिकॉर्डतोड़ कमाई

आरआरआर :
साउथ सुपरस्टार रामचरण, एनटीआर जूनियर और आलिया भट्ट की इस फिल्म को हाल ही में जापान में रिलीज किया गया है। रिलीज होने के पहले दिन ही फिल्म ने कमाई के सारे पुराने रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म रिलीज होने के बाद पहले दिन ही इस फिल्म ने भारतीय मुद्रा में 1 करोड़ 6 लाख रुपये की कमाई की है, जिसके साथ ही यह अब तक का सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड प्रभास और श्रद्धा कपूर की फिल्म'साहो'के पास था। 'साहो' ने विदेशी धरती पर रिलीज होने के बाद पहले दिन 90 लाख रुपये की रिकॉर्ड कमाई की थी।

दंगल :
विदेशों में रिलीज होने वाली फिल्मों में आमिर खान की फिल्म 'दंगल' भी शामिल है। यह फिल्म भारतीय कुश्ती खिलाड़ी गीता और बबीता फोगाट की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई चीन में की थी। इस फिल्म में आमिर खान ने गीता और बबीता फोगाट के पिता की भूमिका निभायी थी। वही साक्षी तंवर ने उनकी मां का किरदार निभाया था। फिल्म ने ओपनिंग डे पर चीन में 86 करोड़ रुपये कमाए थे।

बाहुबली 2 :
'बाहुबली' फ्रेंचाइजी की दोनों फिल्मों ने साउथ के एक्टर प्रभास को रातोंरात देश और विदेश में सुपरस्टार बना दिया। इस फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म 'बाहुबली 2' को विदेशों में रिलीज किया गया था। यह फिल्म वर्ल्ड वाइड 1500 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने वाली पहली हिंदी फिल्म बनी। लेकिन चीन में इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर फिल्म 'दंगल' से कम ही कमाई कर पाई थी। इस फिल्म ने अमेरिका में 65 करोड़ रुपये का आंकड़ा छुआ था, जो किसी भारतीय फिल्म के लिए काफी बड़ा आंकड़ा है।

गली बॉय :
आलिया भट्ट और रणवीर सिंह स्टारर म्यूजिकल ड्रामा फिल्म 'गली बॉय' ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 239 करोड़ रुपये की कमाई की थी। हालांकि विदेशों में यह फिल्म ज्यादा कमाई नहीं कर पाई थी। विदेशों में यह फिल्म 53 करोड़ रुपये की कमाई ही कर पाई थी।

थ्री इडियट्स :
विदेश में सबसे ज्यादा कमाई के मामले में आमिर खान की फिल्म 'थ्री इडियट्स'दूसरे पायदान पर है। तीन दोस्तों की कहानी पर बनी यह फिल्म चेतन भगत की किताब पर आधारित है। इस फिल्म ने विदेश में लगभग 162 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म में आमिर खान के साथ आर. माधवन, शरमन जोशी और करीना कपूर नजर आये थे। यह फिल्म युवा वर्ग के दर्शकों को काफी पसंद आयी थी।


Click it and Unblock the Notifications











