ऋचा चड्ढ़ा-अली फजल से लेकर विक्की कौशल-कैटरीना कैफ तक, शादी के बाद मनाएंगे पहली दिवाली
बॉलीवुड में हर त्योहारों की तरह ही दिवाली का अपना अलग ही महत्व होता है। फिल्मी सितारे दिवाली सेलिब्रेट करने में आम लोगों से जरा भी पीछे नहीं रहते हैं। इस साल बॉलीवुड की दिवाली कुछ ज्यादा ही जगमगाहट वाली होने वाली है। इस साल कई बॉलीवुड के कई कपल्स शादी के बाद पहली बार साथ में दिवाली मनाने वाले हैं। इस लिस्ट में ऋचा-अली से लेकर कैटरीना और मौनी रॉय तक शामिल हैं।
बॉलीवुड के वो कपल्स जो शादी के बाद पहली बार साथ में मनाएंगे दिवाली

ऋचा चड्ढा-अली फजल :
पिछले कई सालों से एक-दूसरे को डेट करने के बाद ऋचा चड्ढा और अली फजल ने शादी कर ली। कहते हैं पहली चीज हमेशा बेहद खास होती है। उसी तरह बॉलीवुड की इस नयी-नवेली जोड़ी के लिए इस साल की दिवाली काफी खास होने वाली है। क्योंकि यह जोड़ी शादी के बाद अपनी पहली दिवाली साथ में मनाने वाली है। ऋचा-अली ने इस बार शादी के बाद पहली बार करवा चौथ मनाया था। अब शादी के बाद दोनों साथ में पहली दिवाली मनाने के लिए तैयार हैं।

कैटरीना कैफ-विक्की कौशल :
बॉलीवुड की यह सिजलिंग जोड़ी शादी के बाद एक-दूसरे के परिवारों के साथ अपनी पहली दिवाली मनाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। पिछले साल दिसंबर में शादी के बंधन में बंधी इस जोड़ी ने इस साल की होली और उसके बाद हाल ही में साथ में करवा चौथ भी पहली बार मनाया था। अब दिवाली के दिन घर को जगमगाने और रौशन करने के लिए यह सेलिब्रिटी कपल पूरी तरह से तैयार है।

आलिया भट्ट-रणबीर कपूर :
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने इस साल अप्रैल में परिवार वालों और कुछ दोस्तों की मौजूदगी में एक-दूसरे का हाथ हमेशा के लिए थाम लिया। हालांकि पिछले कुछ समय से रणबीर-आलिया लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। लेकिन शादी के बाद दोनों पहली बार दिवाली मनाने वाले हैं। इसके साथ ही रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया अगले महीने ही अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। इसलिए इस साल की दिवाली रणबीर-आलिया के लिए कुछ ज्यादा ही खास होने वाली है।

मौनी रॉय-सूरज नांबियार :
मौनी रॉय ने इस साल 'ब्रह्मास्त्र' जैसे मेगा बजट की फिल्म में जुनून के अपने नेगेटिव किरदार से सितारों की भीड़ में भी अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई थी। मौनी ने अपने लॉन्ग टर्म ब्वॉयफ्रेंड बिजनेसमैन सूरज नाम्बियार संग इस साल जनवरी में सात फेरे लिए थे। शादी के दोनों ने साथ में पहली बार इस साल करवा चौथ मनाया था और अब दोनों साथ में अपनी पहली दिवाली मनाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

शीतल ठाकुर-विक्रांत मैसी :
वेब सीरीज 'मिर्जापुर' से अपनी अलग पहचान बना चुके विक्रांत मैसी ने इस साल फरवरी में शीतल ठाकुर से शादी कर ली। दोनों ने करीब 7 सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था। दोनों ने अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए वैलेंटाइन डे का दिन अपनी शादी के चुना था। इस साल विक्रांत-शीतल शादी के बाद पहली बार साथ में दिवाली मनाने को लेकर काफी एक्साइटेड लग रहे हैं।

पत्रलेखा-राजकुमार राव :
करीब 11 सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद आखिरकार पिछले साल नवंबर में दोनों ने अपने सपनों की लव स्टोरी को पूरा किया और शादी के बंधन में बंध गये। पिछले कई सालों से दोनों ने एक-साथ दिवाली समेत तमाम फेस्टिवल्स को सेलिब्रेट किया था लेकिन इस साल शादी के बाद दोनों अपनी पहली दिवाली मनाने वाले हैं और पहली चीज हमेशा खास होती है...है ना!!


Click it and Unblock the Notifications











