रणवीर से लेकर कार्तिक आर्यन तक, इन बॉलीवुड स्टार्स ने हाल ही में खरीदी लग्जरी SUV
बॉलीवुड स्टार्स जिस तरह अपनी फिल्मों और हर प्रोजेक्टस पर रात-दिन मेहनत करते हैं, ठीक उसी तरह जब खुद से प्यार जताने की बारी आती है तो बॉलीवुड सेलेब्स उससे भी पीछे नहीं हटते हैं। खासतौर पर लक्जरी गाड़ियों के मामले में बॉलीवुड सेलिब्रिटी हमेशा एक-दूसरे को टक्कर देते नजर आते हैं। रणवीर सिंह से लेकर अर्जुन कपूर तक, बॉलीवुड के इन सेलिब्रिटीज ने हाल ही में लग्जरी गाड़ियां खरीदी जिनकी कीमतें सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे।
आइए आपको कुछ ऐसे सेलिब्रिटीज के बारे में बताते हैं जिनकी खरीदी लक्जरी गाड़ियां बनी टॉक ऑफ द टाउन

अनिल कपूर :
द एवरग्रीन एक्टर और हाल ही में नाना बने अनिल कपूर ने हाल ही में अपनी पत्नी सुनीता कपूर को उनके 55वें बर्थडे पर एक लक्जरी गाड़ी गिफ्ट की है। अनिल कपूर ने अपनी पत्नी को मर्सिडीज बेंज जीएलएस 450 गिफ्ट किया। इसकी कीमत 1 करोड़ रुपये बतायी जाती है। यह गाड़ी शोरूम से सीधे उनके घर पर डिलीवरी की गयी थी।

अर्जुन कपूर :
अगर अंकल अनिल कपूर ने लग्जरी गाड़ी खरीदी तो फिर भला भतीजे अर्जुन कपूर कैसे इसमें पीछे रह सकते हैं। अर्जुन ने हाल ही में एक नहीं बल्कि दो-दो लग्जरी गाड़ियां खरीदी। अर्जुन ने भी अपने लिए मर्सिडीज खरीदी। अर्जुन ने खुद को मर्सिडीज मेबैक जीएलएस 600 खरीदी। इसके साथ ही अर्जुन ने एक और लग्जरी गाड़ी खरीदी। उन्होंने लक्जरी एसयूवी लैंड रोवर डिफेंडर भी खरीदी है। दोनों गाड़ियों की कीमत करीब 3.50 करोड़ रुपये है।

रणवीर सिंह :
बात जब अर्जुन कपूर के दो एसयूवी एक साथ खरीदने की हो रही है तो उनका 'गुंडा' फ्रेंड रणवीर सिंह को कैसे भूला जा सकता है। रणवीर ने भी हाल ही में दो लग्जरी एसयूवी एक साथ खरीदी। रणवीर ने लैम्बॉर्गिनी उरुस पर्ल कैप्सूल खरीदी है जो उनके फंकी कपड़ों की तरह ही ऑरेंज कलर का है। इसके साथ ही बी-टाउन में सबके फेवरेट मर्सिडीज मेबैक जीएलएस 600 भी उन्होंने खरीदी है। दोनों गाड़ियों की कुल कीमत करीब 6 करोड़ रुपये बतायी गयी है।

विक्की कौशल :
विक्की कौशल ने पिछले साल ही कैटरीना के साथ शादी के बंधन में बंध गये। पिछले साल जुलाई में विक्की ने कैट के साथ ट्वीनिंग करते हुए रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी लॉन्ग व्हीलबेस (एलडब्लू बी) खरीदी। कैटरीना के पास पहले से ही रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी लॉन्ग ह्वील बेस (एलडब्लूयबी) है। इसके अलावा विक्की कौशल मर्सिडिज बेंज जीएलसी और बीएमडब्लू एक्स 5 के भी मालिक हैं।

कार्तिक आर्यन :
अपनी फिल्म 'भूल भुलैया 2' की सक्सेस को एंजॉय कर रहे कार्तिक आर्यन ने हाल ही में लैम्बॉर्गिनी ओरस खरीदी। कोविड 19 नेगेटिव आने के बाद कार्तिक आर्यन ने यह लक्जरी गाड़ी खरीदी। कार्तिक ने अपने फैंस को इस बारे में जानकारी देने के लिए सोशल मीडिया पर अपने हैंडल से एक पोस्ट भी किया था। इस गाड़ी की कीमत 4.5 करोड़ रुपये बतायी जाती है। इसके अलावा कार्तिक मिनी कूपर और बीएमडब्ल्यू के भी मालिक हैं।


Click it and Unblock the Notifications