रणबीर से लेकर शाहरुख खान तक, बॉलीवुड सेलेब्स को पसंद है देसी खाना
बॉलीवुड सेलीब्रिटिज को देखकर अक्सर लोग यह समझते होंगे कि उन्हें अपने खाने-पीने से काफी समझौता करना पड़ता होगा। फिट बॉडी पाने के लिए कुछ बातों का ध्यान तो रखना पड़ता है लेकिन बॉलीवुड के लगभग हर सेलिब्रिटी को देसी और मसालेदार खाना बेहद पसंद है। आम लोगों की तरह ही बॉलीवुड सेलिब्रिटिज भी मसालेदार देसी खाना बड़े ही स्वाद के साथ खाते हैं। कुछ दिन पहले ही रणबीर कपूर ने बताया था कि उन्हें पंजाबी खाने के साथ ही स्ट्रीट फूड बेहद पसंद है।
आइए जानते हैं बॉलीवुड सेलिब्रिटिज को कौन सा देसी खाना ज्यादा पसंद है-

रणबीर कपूर को पसंद है देसी पंजाबी खाना :
बॉलीवुड के नेक्स्ट जेन स्टार रणबीर कपूर को देसी पंजाबी खाना बेहद पसंद है। एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर ने बताया था कि उन्हें घर का बना खाना सबसे ज्यादा भाता है। उनकी फेवरेट लिस्ट में मसाला भिंडी, अंडा भुर्जी और पराठा, चिकन करी शामिल हैं। इसके साथ ही रणबीर को सादा दाल-चावल खाना भी काफी अच्छा लगता है।

आलू की दिवानी है आलिया भट्ट :
कपूर खानदान की बहू और जल्द ही मां बनने जा रही आलिया भट्ट को आलू से बनी चीजें खाना बहुत पसंद है। उन्हें चिजी पिज्जा, फ्रेंच फ्राईज और चॉकलेट्स के साथ-साथ घर का बना खाना भी बहुत पसंद है। आलिया का कहना है कि जब वह ट्रैवल करती हैं तब वह खाने को खूब एंजॉय करती हैं।

कंगना को अच्छे लगते हैं गोलगप्पे :
कंगना रनौत को देसी खाना खूब पसंद है। वह अपनी खाने की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर भी करती हैं। कुछ दिनों पहले कंगना ने गोलगप्पे खाने हुए फोटो शेयर की थी, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था 'मिशन गोलगप्पे'।

शाहरुख को पसंद है स्ट्रीट फूड :
बादशाह खान स्ट्रीट फूड को काफी लुत्फ लेकर खाते हैं। अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए कई जगहों पर जाकर उन्हें चाट और पकौड़े जैसी स्ट्रीट फूड को चाव से खाते हुए दिख जाते हैं।

साउथ इंडियन खाना पसंद करते हैं वरुण धवन :
वरुण धवन साउथ इंडियन खाने के दिवाने हैं। उन्हें चीज मसाला डोसा और वाटरमेलन जूस पीना पसंद है। हालांकि वह यह खाना किसी स्ट्रीट फूड स्टॉल नहीं बल्कि मुंबई के एक रेस्तरां चेन से खाना पसंद करते हैं।

कार्तिक आर्यन को चाइनीज खाना पसंद है :
फिल्म 'भूल भूलैया 2' स्टार कार्तिक आर्यन को चाइनीज खाना काफी पसंद है। कुछ दिनों पहले ही मुंबई में एक स्ट्रीट फूड स्टॉल के सामने अपनी गाड़ी रुकवाकर गाड़ी के बोनट पर खाना रखकर खाते हुए कार्तिक को स्पॉट किया गया था।

सोनम कपूर को पसंद है आमची मुंबई की स्ट्रीट फूड :
सोनम कपूर स्ट्रीट फूड्स लवर हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा था कि वह अब अपनी फेवरेट जगहों पर स्ट्रीट फूड का जायका लेने नहीं जा पाती हैं। इंटरव्यू के दौरान सोनम ने बताया था कि उन्हें चाट से लेकर भेलपूरी और पानी पूरी तक सब पसंद हैं। इसके साथ ही उन्हें पाव भाजी भी पसंद है। सोनम वीगन डाइट फॉलो करती हैं लेकिन उनके स्ट्रीट फूड की पसंद को देखकर समझ में आता है कि वह फूडी हैं।


Click it and Unblock the Notifications