Upcoming Movies In October: अजय देवगन से लेकर अक्षय कुमार की फिल्में हैं रिलीज के लिए तैयार

इस साल कई बड़ी फिल्में रिलीज हुई हैं। सितंबर में भी कई फिल्में रिलीज हुई जिसमें कई, हिट तो कई फ्लॉप हुई। सितंबर में जहां 'ब्रह्मास्त्र', 'विक्रम वेधा' और 'चुप' जैसी बड़ी फिल्में रिलीज हुई तो वहीं, 'कटपुतली' जैसी कई बेहतरीन फिल्में ओटीटी पर भी रिलीज हुईं। लोगों ने इन फिल्मों को काफी पसंद किया।

'ब्रह्मास्त्र' ने जहां बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की है तो वहीं, आर बाल्की की फिल्म 'चुप' को समीक्षकों ने काफी पसंद किया। फिल्म की कहानी को सोशल मीडिया पर भी सराहना मिली। लगातार तीन फ्लॉप फिल्मों के बाद अक्षय कुमार की भी 'कटपुतली' में काफी तारीफ हुई है।

From Ram Setu to thank god and good bye, movies going to release in october 2022

वहीं, अक्टूबर में भी कई अच्छी फिल्में आने होने वाली है। अक्षय कुमार से लेकर अजय देवगन तक की फिल्में थियेटर में रिलीज के लिए तैयार है। आप भी डालिए इन फिल्मों की लिस्ट पर एक नजर-

गुडबाय

गुडबाय

'गुडबाय' इस महीने 7 अक्टूबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, रश्मिका मंदाना और नीना गुप्ता मुख्य किरदार में शामिल हैं।

डॉक्टर जी

डॉक्टर जी

आयुष्मान खुराना स्टारर 'डॉक्टर जी' 14 अक्टूबर को रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म में आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत सिंह लीड स्टार्स हैं। इस फिल्म के जरिए अनुभूति कश्यप निर्देशन में डेब्यू करने जा रही हैं।

डबल एक्सल

डबल एक्सल

शरीर के वजन और स्टीरियोटाइप पर बनी फिल्म 'डबल एक्सल' 14 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी लीड एक्ट्रेस हैं।

तिरंगा

तिरंगा

परिणीति चोपड़ा और हार्डी संधू स्टारर की 'तिरंगा' फिल्म 14 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म का निर्देशन रिभू दासगुप्ता ने किया है। फिल्म के फर्स्ट लुक को दर्शकों ने काफी पसंद किया है।

राम सेतु

राम सेतु

अक्षय कुमार की फिल्म 'राम सेतु' लंबे समय से चर्चा में हैं। फिल्म में अक्षय कुमार के अपोजिट जैकलीन फर्नांडिस हैं। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा ने किया है।

थैंक गॉड

थैंक गॉड

अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर 'थैंक गॉड' 30 अक्टूबर को रिलीज होगी। फिल्म में अजय देवगन चित्रगुप्त का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म पहले से विवादों में है। हिंदू संगठनों की मांग है कि फिल्म को बैन किया जाए क्योंकि उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X