प्रियंका चोपड़ा से लेकर प्रीति जिंटा तक, सेलेब्स का क्रिसमस सेलिब्रेशन शुरू हो चुका है फुल ऑन

क्रिसमस आने में महज 2 दिनों का समय ही रह गया है। सेलिब्रिटीज का क्रिसमस सेलिब्रेशन भी शुरू हो चुका है। कोई अपने बच्चों के साथ क्रिसमस ट्री को सजाते हुए सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर रहा है तो कोई सीक्रेट सेंटा बन गया है। वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड स्टार शिल्पा शेट्टी, जो अपनी कुकिंग हॉबी के लिए फेमस हैं, ने क्रिसमस के खास मौके को और भी खास बनाने के लिए अपनी स्पेशल रेसिपी शेयर की है। लेकिन इस रेसिपी से भी ज्यादा शिल्पा का क्रिसमस लुक लोगों को आकर्षित कर रहा है। आमिर खान की बेटी इरा खान ने काफी खास अंदाज में अपने क्रिसमस सेलिब्रेशन का आगाज किया है।
तो आइए आप भी शामिल हो जाइए बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के क्रिसमस के जश्न में :

वेकेशन पर निकलीं प्रियंका चोपड़ा जोनस :
प्रियंका चोपड़ा जोनस क्रिसमस का जश्न मनाने के लिए पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ वेकेशन पर निकल चुकी है। प्रियंका अक्सर अपनी निजी जीवन से जुड़ी जानकारियां सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से शेयर करती रहती हैं। अपने क्रिसमस वेकेशन के बारे में भी प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट से ही जानकारी दी है। प्रियंका ने अपना यह पोस्ट न्यूजर्सी से किया था। इस पोस्ट में प्रियंका ने 3 फोटो शेयर किया जिसमें वह बेटी मालती को लेकर क्रिसमस ट्री के सामने खड़ी नजर आ रही हैं। प्रियंका और निक बेटी मालती मैरी के साथ इस साल अपना पहला क्रिसमस मनाने वाले हैं।

शिल्पा शेट्टी का ग्लूटेन फ्री रेसिपी :
शिल्पा शेट्टी के बारे में सभी जानते हैं कि उन्हें खाना पकाने का काफी शौक है। फिर क्रिसमस के इस खास मौके को शिल्पा अपने हाथों से कैसे जाने देती। क्रिसमस के मौके पर शिल्पा शेट्टी ने खास ग्लूटेन फ्री केक की रेसिपी शेयर की है। इस रेसिपी के साथ शिल्पा ने कैप्शन में लिखा है,'क्रिसमस आने वाला है और कुछ लिप-स्मैकिंग डेजर्ट का लुत्फ उठाने का समय है।' इस वीडियो के साथ शिल्पा शेट्टी का क्रिसमस लुक भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

बेटी पलक और बेटे के साथ श्वेता तिवारी का क्रिसमस सेलिब्रेशन :
श्वेता और पलक तिवारी को हिंदी इंडस्ट्री की सबसे हॉट मां-बेटी की जोड़ी मानी जाती है। श्वेता तिवारी अपने बेटे रेयांश और बेटी पलक तिवारी के साथ क्रिसमस सेलिब्रेशन की तैयारियां शुरू कर चुकी हैं। इसकी एक झलक पलक ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में दिखायी है। श्वेता और पलक ने साथ मिलकर एक क्रिसमस ट्री को सजाया है जिसके सामने बैठकर तीनों ने खूब पोज दिया है। इन तस्वीरों में पलक भाई रेयांश पर ढेर सारा प्यार लुटाती नजर आ रही है। तीनों क्रिसमस लुक में खूब जंच रहे हैं। पलक तिवारी ने हार्डी संधू के गाने 'बिजली-बिजली' से डेब्यू किया है।

क्रिसमस के रंग में रंगी इरा खान :
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की बेटी इरा खान क्रिसमस के रंग में पूरी तरह से रंगी हुई नजर आ रही है। इरा ने क्रिसमस के स्पेशल मौके पर क्रिसमस की थीम पर ही नेल आर्ट किया है। अपनी सेंटा थीम वाली नेल्स की इन तस्वीरों के इस पोस्ट के साथ इरा ने अपनी बिना मेकअप वाली एक तस्वीर भी साझा की है। इस फोटो में वह बेहद मासूम और खूबसूरत नजर आ रही हैं। हालांकि कुछ लोगों ने इरा खान की इस मासुमियत भरी तस्वीरों के लिए उन्हें ट्रोल भी किया। ट्रोलर्स ने उन्हें बच्ची करार देते हुए बड़े होने की सलाह तक दे डाली। इरा खान आमिर खान की पहली पत्नी रीना दत्ता की बेटी है।

सीक्रेट सेंटा बनी प्रीति जिंटा :
प्रीति जिंटा अपने फैंस को सरप्राइज देने के लिए क्यूट सी सीक्रेट सेंटा बन गई हैं। प्रीति ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर एक वीडियो शेयर करते हुए अपने फैंस को क्रिसमस की बधाईयां दी हैं। इस वीडियो में प्रीति के पीछे एक क्रिसमस ट्री भी नजर आ रहा है। इस वीडियो के साथ प्रीति ने अपने फैंस को क्रिसमस की बधाई देते हुए लिखा है, 'क्रिसमस के बारे में हमेशा कुछ खास होता है। साल का अंत, क्रिसमस ट्री लगाने का उत्साह, रैप किए हुए गिफ्ट्स के प्रति जिज्ञासा, परिवार का साथ आना और बर्फ का इंतजार। यह साल बीत चुका है और नए साल के शुरू होने से पहले मैं आप सबको प्यार, प्रकाश और एकजुटता से भरी छुट्टियों की शुभकामनाएं दे रही हूं।'


Click it and Unblock the Notifications











