10 ब्लॉकबस्टर अवतार, प्रेम से लेकर Tiger तक, इनके आगे सब Fail
सलमान खान आज बॉलीवुड में अपने 30 ब्लॉकबस्टर साल पूरे कर लिए हैं। सीधे-साधे प्रेम से लेकर चतुर चुलबुल पांडे तक सलमान खान ने अपने हर अवतार में न सिर्फ ऑडिएंस का दिल जीता बल्कि बॉलीवुड के सबसे तगड़ी फैन फॉलोइंग वाले सुपरस्टार की जगह बनाई है। अगर यूं कहें कि बॉलीवुड में यूं तो कई स्टार्स आते-जाते रहते हैं लेकिन बॉलीवुड का दबंग सिर्फ एक ही है.. और वो हैं सलमान खान तो गलत नहीं होगा।
[ईद Dhamaka सिर्फ सलमान का नहीं, ये भी उतरे मैदान में, एकदम जबरदस्त टक्कर]
सलमान ने 1988 में फिल्म बीवी हो तो ऐसी से शुरूआत की थी। इस फिल्म में वे ज्यादा नोटिस नहीं किए गए। इसके बाद सलमान को 1989 में फिल्म 'मैंने प्यार किया' में बतौर एक्टर का रोल करने को मिला था। फिल्म ब्लॉकबस्टर रही और इसी फिल्म के साथ निकल पड़ा सलमान का फिल्मी करियर और आज वे जिस जगह हैं वहां दशकों में शायद की कोई सुपस्टार पहुंच पाए।

वहीं फिर सो सलमान खान ने एक के बाद एक ऐसे किरदार निभाए कि बस लोगों के दिलों में बस गए। सलमान बॉलीवुड के उन स्टार्स में से जिन्होंने अपने हर किरदार से एक नया ट्रेंड सेट किया है। तो इसी बात पर आगे जानें सलमान खान के 10 सबसे धमाकेदार किरदारों के बारे में-


Click it and Unblock the Notifications