परिणीति चोपड़ा से लेकर नयनतारा तक, चेहरे की Beauty marks लगाती हैं खूबसूरती में चार चांद

महिलाओं के चेहरे पर काला तिल उनकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देता है। ये ब्यूटी मार्क्स सिर्फ खूबसूरती को ही नहीं बल्कि महिलाओं के आत्मविश्वास को भी कई गुना बढ़ा देता है। बॉलीवुड में कई एक्ट्रेसेस ऐसी हैं, जिनके चेहरे पर मौजूद काला तिल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा देता है। ये एक्ट्रेसेस गाहे-बगाहे अपनी ब्यूटी मार्क्स को फ्लॉन्ट करने से भी नहीं चुकती हैं। इन सेलिब्रिटीज में किसी के होठ तो किसी के नाक और किसी के माथे पर मौजूद ब्यूटी मार्क्स उनकी सुन्दरता को कई गुना बढ़ा देता है।

आइए आपको ऐसी कुछ एक्ट्रेस के बारे में बताते हैं, जिनके चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाती है ब्यूटी मार्क्स

आलिया भट्ट :

आलिया भट्ट :

एक्ट्रेसेस अक्सर चेहरे के दागों को मेकअप से छुपाना पसंद करती हैं। लेकिन आलिया भट्ट अपने माथे पर मौजूद तिल को मेकअप से छुपाती नहीं बल्कि वह उसे फ्लॉन्ट करना ज्यादा पसंद करती है। यह तिल उनके माथे पर लेफ्ट कान के ऊपर मौजूद है। उनकी कई तस्वीरों में आप उन्हें अपने लेफ्ट साइड से पोज करती देख सकते हैं।

परिणीति चोपड़ा :

परिणीति चोपड़ा :

बॉलीवुड में बबली गर्ल के तौर पर फेमस परिणीति चोपड़ा के चेहरे पर मौजूद तिल उनकी सुंदरता को बढ़ाता है। उनके चेहरे पर नाक के ठीक ऊपर एक तिल है। परिणीति इस तिल को कभी भी मेकअप के जरिए छिपाने की कोशिश नहीं करती है। यह तिल परिणीति की खूबसूरती को कई गुणा बढ़ा देता है।

नयनतारा :

नयनतारा :

एक्ट्रेस नयनतारा के चेहरे पर उनके होठों के ठीक ऊपर एक तिल है जो उनकी सभी तस्वीरों में साफ नजर आता है। नयनतारा इस तिल को मेकअप से छिपाने के बजाए दिखाना ज्यादा पसंद करती हैं। यह तिल उनके होठ और नाक के बीच में उनके अपर लिप आर्च के पास मौजूद है। नयनतारा ने कई बार कहा भी है कि इस तिल के साथ उनका भावनात्मक जुड़ाव है।

अनीता हसनंदानी :

अनीता हसनंदानी :

अनीता के चेहरे पर अगर किसी का ध्यान सबसे चीज पर जाता है तो वह उनके तिल पर ही जाता है। अनीता हसनंदानी का तिल उनके होठ के ऊपर, होंठ और नाक के ठीक बीच में है। यह उनके चेहरे के फीचर्स को काफी हाइलाइट कर देता है। अनिता के बारे में कहा जा सकता है कि कॅरियर के शुरुआती दौर से ही यह तिल उनकी पहचान बन गया है।

अनुष्का शर्मा :

अनुष्का शर्मा :

अनुष्का शर्मा के चेहरे पर मौजूद तिल ज्यादा आसानी से नजर तो नहीं आता लेकिन अनुष्का इसे कलर करेक्टर या कंसीलर से कभी ढंकने की कोशिश भी नहीं करती हैं। अनुष्का के चेहरे पर उनके जॉलाइन के पास यह तिल मौजूद है। यह तिल उनके चेहरे के लेफ्ट साइड में है।

रेखा :

रेखा :

चेहरे पर ब्यूटी मार्क्स की बात हो और रेखा का नाम ना लिया जाए, तो वह लेख अधुरा माना जाएगा। रेखा के चेहरे पर उनके होंठों के ठीक ऊपर एक ब्यूटी स्पॉट है। लेकिन यह तिल नहीं बल्कि नजर बट्टू है। एक इवेंट के दौरान रेखा ने खुद इसका खुलासा करते हुए बताया था कि जब वह फिल्म इंडस्ट्री में काम करने आयी तो उनकी मां ने नजरबट्टू लगाने के लिए कहा था। इसलिए वह उसे हमेशा अपने होठों पर खूबसूरती को बढ़ाने वाले काले तिल की तरह लगाया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X