निरूपा रॉय से लेकर विद्या बालन तक, ये एक्ट्रेसेस बनीं अमिताभ बच्चन की on-screen मां

80 साल की उम्र में भी अमिताभ बच्चन की एक्टिंग की धार में कोई कमी नहीं आयी है। आज के समय में भी उनके सामने अच्छे-अच्छे एक्टर्स फीके पड़ जाते हैं। हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में अपने जमाने की लगभग सभी दिग्गज अभिनेत्रियों के साथ बिग बी ने स्क्रीन शेयर किया है। वहीं अमिताभ बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस के बेटे का किरदार निभा चुके हैं। इनमें कुछ एक्ट्रेस तो ऐसी भी हैं जिनके साथ उन्होंने कुछ फिल्मों में रोमांस भी किया था। अपनी ऑनस्क्रीन सभी मांओं के साथ बिग बी खास बॉन्डिंग शेयर करते हैं। सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय अमिताभ उनके लिए भी पोस्ट करते रहते हैं।

आइए आपको बताते हैं बॉलीवुड की इन एक्ट्रेसेस के बेटे का किरदार निभा चुके हैं अमिताभ

निरूपा रॉय :

निरूपा रॉय :

निरूपा रॉय अपने जमाने की काफी दमदार अभिनेत्री थी। वह फिल्मों में मां के किरदार के लिए ही सबसे ज्यादा मशहूर थी। निरूपा रॉय ने कई फिल्मों में अमिताभ बच्चन की मां का किरदार निभाया है। उन्होंने फिल्म 'दीवार', 'सुहाग', 'अमर अकबर एंथनी', 'लाल बादशाह', 'मर्द' में अमिताभ की मां का किरदार निभाया था। इन किरदारों में निरूपा रॉय को टक्कर देना किसी भी एक्ट्रेस के बस की बात नहीं थी।

वहीदा रहमान :

वहीदा रहमान :

वहीदा रहमान की गिनती उन एक्ट्रेस में होती हैं जिन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस भी किया और बाद में फिल्मों में बिग बी की मां का किरदार भी निभाया। अमिताभ बच्चन ने फिल्म ' अदालत' और 'कभी कभी' में वहीदा रहमान के साथ रोमांस किया था। वहीं फिल्म 'कूली' में वहिदा ने अमिताभ बच्चन की मां का किरदार निभाया था।

शर्मिला टैगोर :

शर्मिला टैगोर :

शर्मिला टैगोर ने फिल्म 'देश प्रेमी' में अमिताभ बच्चन की मां का किरदार निभाया था। इस एक्शन फिल्म में अमिताभ ने पिता-पुत्र का डबल रोल निभाया था। यह फिल्म 1982 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में एक तरह से शर्मिला टैगोर ने अमिताभ बच्चन के साथ रोमांस भी किया था और उनकी मां का रोल भी किया था। फिल्म में अमिताभ बच्चन (बेटे) के अपोजिट हेमा मालिनी ने काम किया था।

राखी गुलजार :

राखी गुलजार :

राखी गुलजार उम्र में अमिताभ बच्चन से 5 साल छोटी हैं। इसके बावजूद फिल्म 'शक्ति' में राखी गुलजार ने अमिताभ बच्चन की मां का किरदार निभाया था। इस किरदार को राखी ने बेहद शानदार तरीके से निभाया था और अमिताभ से छोटी होने की वजह से राखी की काफी चर्चा भी हुई थी। फिल्म में अमिताभ और राखी के साथ दिलीप कुमार, स्मिता पाटिल, अमरीश पुरी ने भी काम किया था।

विद्या बालन :

विद्या बालन :

विद्या बालन ने फिल्म 'पा' में अमिताभ बच्चन की मां का किरदार निभाया था। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन अमिताभ के पिता के किरदार में थे। फिल्म में विद्या का रोल अमिताभ की सिंगल मदर का था। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने प्रोजेरिया से ग्रस्त एक 13 साल के बच्चे औरो का रोल किया था। इस बीमारी में बच्चे का शरीर काफी तेजी से बूढ़ा होने लगता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X