मसाबा गुप्ता से लेकर श्वेता तिवारी तक, सेलिब्रिटीज ने दिया खुद को दूसरा मौका, किया पुनर्विवाह

Cover Image

हमारे देश में शादी को जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। सभी शादी करते समय इसे जीवन भर का साथ ही मानते हैं लेकिन कुछ शादियां ऐसी भी होती हैं, जो जीवन भर नहीं चल पाती हैं। अलग-अलग वजहों से पति-पत्नी अपनी शादी को खत्म करने का फैसला करते हैं। और ऐसा सिर्फ आम लोगों के जीवन में ही नहीं बल्कि सेलेब्स के जीवन में भी होती है। लेकिन तलाक का मतलब जीवन को रोक देना नहीं होता है। जीवन में आगे बढ़ने और किसी और से प्यार व शादी करने के लिए बहुत हिम्मत की जरूरत होती है और सेलिब्रिटिज अपनी जिंदगी को दूसरा मौका देते भी हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता ने खुद को दूसरा मौका दिया और दोबारा शादी की। सिर्फ मसाबा गुप्ता ही नहीं हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी कई एक्ट्रेस हैं जिन्होंने पहली शादी टूटने के बाद खुद को रोक कर नहीं रखा बल्कि दूसरी शादी की और जीवन में आगे बढ़ी।

आइए ऐसी कुछ एक्ट्रेसेस के बारे में जानते हैं, जिन्होंने खुद को दूसरा मौका दिया और किया पुनर्विवाह :

मसाबा गुप्ता :

मसाबा गुप्ता :

लोकप्रिय फैशन डिजाइनर और एक्ट्रेस मसाबा गुप्ता ने 27 जनवरी को अपने ब्वॉयफ्रेंड सत्यदीप मिश्रा से कोर्ट मैरिज कर ली। सत्यदीप और मसाबा दोनों की ही यह दूसरी शादी है। इस शादी में मसाबा के पिता विव रिचर्ड्स और मां नीना गुप्ता समेत कुछ करीबी लोग ही शामिल हुए। मसाबा ने इससे पहले प्रसिद्ध फिल्म प्रोड्यूसर मधु मंटेना से शादी की थी और 2019 में दोनों अलग हो गये थे। वहीं सत्यदीप मिश्रा ने इससे पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी से शादी की थी लेकिन कुछ समय बाद दोनों अलग हो गये थे।

नीलम कोठारी :

नीलम कोठारी :

नीलम कोठारी ने 2000 में ऋषि सेठिया से शादी की थी। हालांकि दोनों की शादी लंबी नहीं चल सकी और जल्द ही दोनों ने अपने रास्ते अलग करने का फैसला ले लिया। जीवन में रुकी ना रहकर, नीलन ने 2011 में समीर सोनी से दूसरी शादी रचायी। दोनों ने एक बेटी अहाना को गोद भी लिया है।

नीलिमा अजीम :

नीलिमा अजीम :

नीलिमा अजीम ने शाहिद कपूर के पिता पंकज कपूर से 16 साल की उम्र में 1975 में पहली शादी की थी। 1984 में नीलिमा अजीम ने पंकज कपूर से तलाक लिया और 1990 में राजेश खट्टर से दूसरी शादी की। राजेश खट्टर से नीलिमा ने बेटे ईशान खट्टर को जन्म दिया। हालांकि नीलिमा और राजेश की शादी भी ज्यादा दिनों तक नहीं टिक सकी और 2001 में दोनों का तलाक हो गया। जीवन में ना ठहरकर नीलिमा अजीम ने उस्ताद रजा अली खान से तीसरी शादी की लेकिन उन्होंने 2009 में अलग होने का फैसला ले लिया।

दीपिका कक्कड़ :

दीपिका कक्कड़ :

घर-घर में सिमर के नाम से मशहूर हुई टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने 2011 में रौनक सैमसन से शादी की। लेकिन उनकी शादी लंबी नहीं चल सकी और 2015 में दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिये। 2018 में सीरियल 'ससुराल सिमर का' की शूटिंग के दौरान दीपिका शोएब इब्राहिम से मिली और दोनों ने शादी कर ली। अब दोनों जल्द ही अपने पहले बच्चे के माता-पिता बनने वाले हैं।

श्वेता तिवारी :

श्वेता तिवारी :

1998 में श्वेता तिवारी ने राजा चौधरी से शादी की। दोनों की एक बेटी पलक तिवारी भी है। घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए श्वेता तिवारी ने 2007 में राजा चौधरी से तलाक ले लिया। इसके बाद श्वेता तिवारी ने अभिनव कोहली संग 2013 में शादी की। लेकिन यह शादी भी ज्यादा दिनों तक नहीं टिक सकी। 2019 में श्वेता ने अभिनव के खिलाफ घरेलू हिंसा का आरोप लगाया और तब से दोनों अलग रह रहे हैं। श्वेता तिवारी को अभिनव कोहली से एक बेटा है।

More from Filmibeat

Read more about: masaba gupta deepika kakkar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X