मलाइका-अरबाज से लेकर ऋतिक-सुजैन तक, तलाक के बाद भी दोस्ती निभाते हैं बॉलीवुड के ये एक्स कपल्स

कुछ दिनों पहले ही अपने बेटे अरहान खान को रिसीव करने मुंबई एयरपोर्ट पर मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान पहुंचे थे। अरबाज और मलाइका दोनों को बॉलीवुड का पावर कपल माना जाता था लेकिन दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिये हैं। हालांकि दोनों ने अपने बेटे का पालन-पोषण की जिम्मेदारी साथ में मिलकर करने का फैसला लिया है। अरहान कुछ दिनों की छुट्टी पर यूएन से मुंबई आए हैं। अरहान को रिसीव करने के लिए मलाइका अपने एक्स हसबैंड अरबाज खान के साथ ही एयरपोर्ट पर पहुंची थी। एयरपोर्ट पर तीनों की एक साथ फोटो काफी वायरल हो रही है। फोटो में मलाइका काफी खुश नजर आ रही है। तलाक के बाद मलाइका और अरबाज समेत बॉलीवुड में कई ऐसे कपल्स हैं जिन्होंने अपनी दोस्ती को कायम रखा है।
आइए कुछ ऐसे एक्स कपल्स के बारे में बताते हैं जो अलग होने के बावजूद आपस में दोस्ती निभाती हैं :

आमिर खान-किरण राव :
आमिर खान और किरण राव पहली बार फिल्म 'लगान' के सेट पर मिले थे। दोनों के बीच प्यार हुआ और 2005 में आमिर खान ने किरण राव से शादी कर ली। दोनों ने सरोगेसी के माध्यम से अपने बेटे आजाद राव खान के माता-पिता बने। लेकिन शादी के 15 साल बाद दोनों ने एक ज्वाइंट स्टेटमेंट के माध्यम से अपने अलग होने की घोषणा कर दी। हालांकि दोनों ने इस स्टेटमेंट में आजाद का पालन-पोषण साथ मिलकर करने की बात कही थी। कुछ दिनों पहले अपने ऑफिस में आमिर खान की किरण राव के साथ पूजा करती हुई तस्वीरें भी काफी वायरल हुई थी।

ऋतिक रोशन-सुजैन खान :
ऋतिक ने अपनी बचपन की दोस्त सुजैन के साथ धुमधाम से साल 2000 में शादी की थी। दोनों के दो बच्चे हैं, ऋदान और ऋहान। दोनों की शादी ज्यादा लंबे समय तक नहीं चल सकी और शादी के 14 साल बाद दोनों ने तलाक की घोषणा कर दी। हालांकि दोनों बच्चों की परवरिश दोनों ने साथ में करने का फैसला लिया। सुजैन खान और ऋतिक रोशन दोनों ने तलाक के बाद भी अपनी दोस्ती को जारी रखा है। दोनों अलग-अलग लोगों को डेट भी कर रहे हैं और चारों को कई बार एक साथ पार्टी करते हुए भी देखा जाता है। 2020 में अपने बच्चों के पास रहने के लिए सुजैन अस्थायी रूप से ऋतिक के घर रहने के लिए भी आ गयी थी।

रणवीर शौरी-कोंकणा सेन शर्मा :
2010 में रणवीर शौरी और कोंकणा सेन शर्मा ने गुपचुप तरीके से शादी रचा ली थी। दोनों का रिश्ता महज 5 साल ही चल सका। दोनों का एक बेटा हारुण है। दोनों ने 2015 में अलग होने का फैसला लिया और 2020 में दोनों ने आधिकारिक रूप से तलाक ले लिया। लेकिन तलाक के बाद भी दोनों ने अपनी दोस्ती को कायम रखते हुए अपने बेटे की परवरिश साथ में करने का फैसला लिया है।

मलाइका अरोड़ा-अरबाज खान :
बॉलीवुड के पावर कपल मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान ने 1998 में शादी की थी और 2017 में दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया। दोनों का एक बेटा अरहान खान भी है, जो यूएस में फिल्म की पढ़ाई कर रहे हैं। अरबाज और मलाइका ने अलग होने का फैसला तो लिया लेकिन इसका असर दोनों ने कभी भी अपने बेटे पर नहीं पड़ने दिया है। तलाक के बावजूद दोनों ने एक-दूसरे के साथ दोस्ती का रिश्ता बरकरार रखा है। दोनों जब भी मिलते हैं, काफी गर्मजोशी और दोस्ताना व्यवहार करते हैं।

साहिल संघा-दीया मिर्जा :
शादी के करीब 11 साल बाद साहिल संघा और दीया मिर्जा ने अलग होने का फैसला ले लिया था। दीया ने अपने इंस्टाग्राम पर खुद ही तलाक की खबर की पुष्टि की थी। अपने तलाक के बारे में दीया और साहिल दोनों ने एक ही मैसेज इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इस संदेश में लिखा था, "11 साल तक अपनी खुशी और गम बांटने के बाद, हम दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का निर्णय लिया। लेकिन हम आगे भी दोस्त बने रहेंगे और एक-दूसरे के प्रति प्यार और सम्मान बरकरार रखेंगे। हमारा सफर और रास्ते अब अलग हो रहे हैं। फिर भी मैं हमेशा उन पलों के लिए आभारी रहेंगे, जो हम दोनों ने एक साथ और एक-दूसरे के साथ शेयर किए हैं।"


Click it and Unblock the Notifications











