..................... From Madhuri Dixit to Ajay Devgan, these Bollywood stars to make OTT debut in 2022|माधुरी दीक्षित से लेकर अजय देवगन तक, बॉलीवुड के इन स्टार्स ने 2022 में किया ओटीटी डेब्यू| - Hindi Filmibeat

माधुरी दीक्षित से लेकर अजय देवगन तक, बॉलीवुड के इन स्टार्स ने 2022 में किया ओटीटी डेब्यू

OTT Debut

पिछले कुछ सालों के दौरान फिल्मी और टीवी के पर्दे के साथ-साथ ओटीटी को भी लोग समान रूप से पसंद कर रहे हैं। इस साल कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने ओटीटी पर डेब्यू किया है। फिल्मों की तरह से इस मंच पर भी इन स्टार्स ने शानदार परफॉर्म किया और लोगों का दिल जीत लिया। जिन स्टार्स ने साल 2022 में ओटीटी पर डेब्यू किया उनमें माधुरी दीक्षित से लेकर अजय देवगन जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं। दर्शकों ने इन्हें फिल्मों में जितना प्यार दिया, उतना ही प्यार ओटीटी पर भी लुटाया है।

आइए जानते हैं किन स्टार्स ने 2022 में किया ओटीटी डेब्यू :

माधुरी दीक्षित :

माधुरी दीक्षित :

बॉलीवुड की धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने पिछले कई सालों के अपने करियर के दौरान अनगिनत हिट फिल्में दी हैं। इस साल माधुरी ने वेबसीरिज 'द फेम गेम' से ओटीटी पर भी डेब्यू किया है। यह वेब सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। दर्शकों ने इस वेब सीरीज को भी खूब पसंद किया और माधुरी पर एक बार फिर से प्यार लुटाया था।

जूही चावला :

जूही चावला :

बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस जूही चावला को अपने परफॉर्मेंस की वजह से हमेशा दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिलता रहा है। जूही के खाते में 'डर', 'कयामत से कयामत तक', 'फिर भी दिल है हिन्दुस्तानी', 'राम जाने' जैसी कई हिट फिल्में हैं। इस साल जूही चावला ने वेब सीरीज 'हश हश' के साथ ओटीटी डेब्यू किया। अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई इस वेब सीरिज में जूही के साथ सोहा अली खान, कृतिका कामरा, आयशा जुल्का, करिश्मा तन्ना ने भी काम किया था। जूही चावला को इस शो में काफी पसंद किया गया था।

सोहा अली खान :

सोहा अली खान :

अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई इस वेब सीरिज 'हश हश' से सोहा अली खान ने ओटीटी पर डेब्यू किया। इस वेब सीरिज में सोहा के साथ जूही चावला, आयशा जुल्का, करिश्मा तन्ना ने भी काम किया था। बड़े पर्दे पर सोहा अली खान की फिल्में 'रंग दे बसंती', 'तुम मिले' को पसंद किया गया था।

अजय देवगन :

अजय देवगन :

साल 2022 में अजय देवगन की कई फिल्में रिलीज हुई। इनमें 'दृश्यम 2', 'रनवे 34', 'आरआरआर', 'गंगूबाई काठियावाड़ी', 'थैंक गॉड' शामिल हैं। अजय ने अपना डिजिटल डेब्यू वेब सीरीज 'रुद्रा : द एज ऑफ डार्कनेस' से किया। अजय देवगन की यह वेब सीरीज मार्च 2022 में डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी। यह वेब सीरीज ब्रिटिश सीरीज 'लुथर' का ऑफिशियल हिन्दी रीमेक है। इस साइकोलॉजिकल क्राईम थ्रिलर में अजय देवगन ने एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभायी। इस वेब सीरिज में अजय देवगन के साथ ईशा द्योल, राशि खन्ना, अतुल कुलकर्णी और अश्विनी कलसेकर ने प्रमुख किरदार निभाए थे।

रणदीप हुड्डा :

रणदीप हुड्डा :

बॉलीवुड के सबसे वर्सेटाइल एक्टर्स में रणदीप हुड्डा की गिनती होती है। फिल्म 'सरबजीत' में रणदीप हुड्डा की बेमिसाल एक्टिंग ने लोगों को दीवाना बना दिया था। इस साल रणदीप हुड्डा ने ओटीटी पर 'कैट' के साथ डेब्यू किया। नेटफ्लिक्स पर 'कैट' इसी महीने रिलीज हुई।

अर्जुन रामपाल :

अर्जुन रामपाल :

अर्जुन रामपाल ने वेब सीरीज 'लंदन फाईल्स' के साथ अपना ओटीटी डेब्यू किया है। यह वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफार्म वूट पर रिलीज हुई थी। इस वेब सीरिज में अर्जुन रामपाल ने डिटेक्टिव 'ओम सिंह' का किरदार निभाया था, जो लंदन में गायब हो चुके एक व्यक्ति को ढूंढ निकालने का काम कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X