मडगांव एक्सप्रेस से जिंदगी ना मिलेगी दोबारा तक, एक्सेल एंटरटेनमेंट ने बनाई दोस्ती की एक अलग दुनिया...

रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर का एक्सेल एंटरटेनमेंट भारतीय सिनेमा के अग्रणी प्रोडक्शन हाउस में से एक है। एक्सेल ने कई शैलियों की फिल्में बनाई लेकिन दोस्ती पर आधारित उनकी फिल्मों ने लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है।
ऐसे में अब जब वो बहुप्रतीक्षित 'मडगांव एक्सप्रेस' की रिलीज के लिए तैयार है जो कि तीन दोस्तों की मजेदार कहानी दर्शाती है, आइए दोस्ती पर बनी एक्सेल की कुछ और फिल्मों पर एक नजर डालते हैं जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया है।
मडगांव एक्सप्रेस
एक्सेल एंटरटेनमेंट की आने वाली फिल्म मडगांव एक्सप्रेस हर तरफ चर्चा में है। इस फिल्म के ट्रेलर में टैलेंटेड और एंटरटेनिंग तिकड़ी अविनाश तिवारी, दिव्येंदु शर्मा और प्रतीक गांधी ने दर्शकों का ध्यान खींचा है। कुणाल खेमू के निर्देशन में बनीं इस फिल्म के ट्रेलर ने एक्सेल एंटरटेनमेंट की ओर से आने वाली एक और मैड और मस्ती से भरी राइड का वाका करती है। और दोस्ती पर आधारित फिल्मों पर उनके पिछले रिकॉर्ड को देखने के बाद, यह कहना बहुत मुश्किल नहीं होगा कि वे फिर से धमाल मचाएंगे। यह फिल्म 22 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
जिंदगी ना मिलेगी दोबारा
फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' या ZNMD में तीन दोस्तों की कहानी को दिखाया गया है, कबीर, इमरान और अर्जुन, जिन्हें अभय देओल, फरहान अख्तर और ऋतिक रोशन ने प्ले किया हैं। ये तीनों दोस्त कबीर की शादी से पहले स्पेन में छुट्टियां मनाने जाते हैं, और उनकी यात्रा बाधाओं को दूर करने, घावों को मिटाने, जीवन के प्रति अपने प्यार को खोजने और अपने सबसे बड़े डर का सामना करने का मौका बन जाती है, जिसके चलते उन्हें जीवन और दोस्ती की और गहरा समझ हो जाती है। इस फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर ने किया था और यह कल्ट स्टेटस के साथ एक्सेल एंटरटेनमेंट की सबसे सफल फिल्मों में से एक है।
दिल चाहता है
आमिर खान, सैफ अली खान और अक्षय खन्ना की दिल चाहता है दोस्ती पर सबसे रिलेवेंट फिल्म हैं। इस फिल्म में निर्देशक फरहान अख्तर ने तीन युवाओं के बीच दोस्ती की पेचीदगियों और बारीकियों को बखूबी दर्शाया है। जब अलग-अलग व्यक्तित्व और लक्ष्य समय के साथ एक साथ विकसित होते हैं और बदलते हैं, तो एक-दूसरे पर विश्वास करना, मांफी देना और अच्छे और बुरे समय में एक-दूसरे का समर्थन करना बहुत जरूरी हो जाता है। उनका गोवा का सफर उनके जीवन में एक अहम लम्हा बन जाता है, जिससे उनका रिश्ता गहरा होता है और रियल दोस्ती की अहमियत को उजागर करता है।
फुकरे
ये लिस्ट फिल्म फुकरे के जिक्र के बिना अधूरी होगी। एक्सेल एंटरटेनमेंट की ये कॉमेडी एंटरटेनर सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है और अब यह तीन फिल्मों के साथ एक फ्रेंचाइजी बन चुकी है। फिल्म के किरदार हनी, चूचा, जफर भाई और लाली लोगों के पसंदीदा किरदार हैं और लोग इन्हें भूल नहीं सकते। फिल्म में पुलकित सम्राट, अली फज़ल, वरुण शर्मा और मनजोत सिंह जैसे कई एक्टर्स शामिल हैं।
खो गए हम कहां
अर्जुन वरैन सिंह निर्देशित खो गए हम कहां ने डिजिटल दुनिया में आधुनिक समय की दोस्ती के बेहद रिलेवेंट सब्जेक्ट के साथ सही तालमेल बिठाया है। हालांकि लोगों ने शायद बहुत सी फिल्में देखी हैं जो दोस्ती के विभिन्न पहलुओं को उजागर करती हैं, लेकिन अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुवेर्दी और आदर्श गौरव स्टारर खो गए हम कहां उन सबसे अलग है। खासकर अब जब हम डिजिटल युग में रहते हैं, जहां सोशल मीडिया एक रिश्ता शुरू करने का एक मुख्य कारण है, खो गए हम कहां 2023 की सबसे प्रासंगिक फिल्म मानी जानी चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications

