कृति सैनन-प्रभास से लेकर नव्या नवेली-सिद्धांत चतुर्वेदी तक, बॉलीवुड की इन जोड़ियों के अफेयर का है Rumour

Kriti Sanon Prabhas

फैंस हमेशा अपने फेवरेट स्टार्स के बारे में जानने को उत्सुक रहते हैं। खास तौर पर कौन सा स्टार किसे डेट कर रहा है और किसकी जोड़ी किसके साथ जमी। कई सेलिब्रिटी कपल्स ने सामने आकर अपने लव अफेयर से जुड़ी अफवाहों पर बयान दिया। किसी ने इसे सिर्फ दोस्ती का नाम दिया तो किसी ने डेटिंग की खबरों पर अपनी मुहर लगायी। वहीं कुछ कपल्स ऐसे भी हैं जिन्होंने इन अफवाहों को लेकर कभी भी अपना मुंह नहीं खोला। हाल ही में फिल्म 'बाहुबली' स्टार प्रभास और ठुमकेश्वरी कृति सैनन के बीच अफेयर की खबरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। दोनों फिल्म 'आदिपुरुष' में साथ में काम कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों एक्टर्स को फिल्म के सेट पर एक-दूसरे से प्यार हो गया था। सिर्फ इतना ही नहीं रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि प्रभास ने हाल ही में कृति सैनन को प्रपोज किया था और जल्द ही दोनों शादी के बंधन में भी बंधने वाले हैं।

आइए आपको बताते हैं बॉलीवुड की ऐसी ही rumored जोड़ियों के बारे में :

अनन्या पांडे-आदित्य रॉय कपूर :

अनन्या पांडे-आदित्य रॉय कपूर :

करण जौहर के 50वें बर्थडे बैश में जब अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर एक साथ पहुंचे तो उन्होंने सबका ध्यान आकर्षित किया। हालांकि दोनों में से किसी ने भी इन अफवाहों पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया और मामला शांत हो गया। इसके बाद अनन्या और आदित्य एक बार फिर से कृति सैनन की दिवाली पार्टी में साथ में नजर आए थे। दोनों नेहा धूपिया, अंगद बेदी और कृति सैनन की फोटो में बैकग्राउंड में नजर आए थे। अपने चैट शो 'कॉफी विद करण 7' में जब करण जौहर ने अनन्या पांडे से उनका हालिया क्रश पूछा तो अनन्या ने बेबाकी से कहा था, "मुझे आदित्य रॉय कपूर हॉट लगता है।"

सारा अली खान और शुभमन गिल :

सारा अली खान और शुभमन गिल :

सारा अली खान और क्रिकेटर शुभमन गिल को लेकर सबसे पहली अफवाह इस साल अगस्त में फैली थी, जब दोनों को एक रेस्तरां में साथ में देखा गया था। दोनों को बाद में दिल्ली के एक होटल से साथ में बाहर निकलते और एक विदेशी फ्लाइट में भी एक-दूसरे के साथ बैठे देखा गया था। हाल ही में जब शुभमन गिल से सारा अली खान को डेट करने के बारे में पूछा गया तो शुभमन का जवाब 'Maybe' था। शो के होस्ट ने जब शुभमन से कहा, "सारा का सारा सच बोलो"। इस पर शुभमन ने हंसते हुए कहा, "सारा दा सारा सच बोल दिया।"

नव्या नवेली-सिद्धांत चतुर्वेदी :

नव्या नवेली-सिद्धांत चतुर्वेदी :

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा और सिद्धांत चतुर्वेदी की rumored डेटिंग के बारे में पिछले कुछ समय से लगातार अफवाह उड़ रही है। हालांकि दोनों में से किसी ने भी अभी तक ना तो इन अफवाहों पर मुहर लगायी है और ना ही इनका खंडन किया है। दोनों को अक्सर डिनर पर साथ में जाते हुए स्पॉट किया जाता है जिससे इनकी अफेयर की अफवाह और भी मजबूत होती जा रही हैं। हाल ही में दोनों ने जब मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में एक-दूसरे को देखा तो स्माइल भी की। और मौके पर मौजूद पैपराजी भी उन्हें एक-दूसरे के नाम से चिढ़ाने लगे।

अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर :

अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर :

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की बहन और बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर और स्क्रीनराइटर रोहन ठक्कर के बीच अफेयर की खबरें काफी वायरल हो रही हैं। दोनों के बीच अफेयर की खबरें सबसे पहले तब सामने आयी थी, जब अंशुला कपूर ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर एक वीडियो पोस्ट किया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं और अक्सर एक-दूसरे के साथ छुट्टियां मनाने बाहर जाते हैं। अंशुला का परिवार भी रोहन को काफी पसंद करता है। हालांकि जब अंशुला से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कुछ कहने से इंकार कर दिया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X