हंसिका मोटवानी से लेकर अनुष्का शर्मा तक, इन पैलेस व फोर्ट में शाही अंदाज में रचाई थी शादी

बॉलीवुड और साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड सोहेल कथूरिया संग शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। हंसिका की शादी की रस्में माता की चौकी के साथ शुरू भी हो चुकी हैं। बताया जा रहा है कि हंसिका मोटवानी जयपुर के शाही मुण्डोता फोर्ट एंड पैलेस में सोहेल कथूरिया संग सात फेरे लेने वाली हैं। हंसिका को उनके बॉयफ्रेंड सोहेल ने पेरिस में एफिल टावर के सामने प्रपोज किया था। हंसिका ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर इन फोटो को शेयर कर अपने फैंस से यह जानकारी साझा की थी। हंसिका से पहले कई सेलिब्रिटी कपल्स ने शाही फोर्ट व पैलेस में बेहद राजशाही अंदाज में शादी कर अपनी जिंदगी के इस खास पल को यादगार बनाया था।
आइए जानते हैं किन शाही फोर्ट में सेलिब्रिटी कपल्स ने रचाई थी शादी :

उम्मेद भवन पैलेस :
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में निक जोनस संग सात फेरे लिये थे। इसी पैलेस में प्रियंका ने निक संग क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से भी शादी की थी। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। खासतौर पर प्रियंका का सुर्ख लाल रंग का शादी का जोड़ा और 75 फीट लंबी वेल काफी वायरल हुई थी। बताया जाता है कि इतनी लंबी और भारी वेल की वजह से प्रियंका के गर्दन में क्रैंप आ गया था।

ग्रैंड चेन्नई रिजॉर्ट एंड स्पा :
साउथ सुपरस्टार नयनतारा ने लग्जरी और महंगी शादी की थी। उन्होंने ग्रैंड चेन्नई रिजॉर्ट एंड स्पा में विग्नेश शिवन संग शादी की। शादी में नयनतारा का रॉयल लुक काफी वायरल हुआ था। नयनतारा की शादी में काफी कम मेहमानों को इनवाइट किया गया था। मेहमानों की लिस्ट में बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान भी शामिल थे।

इटली का लेक कोमो :
बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इटली के लेक कोमो में शाही अंदाज में शादी की थी। इसे इटली का फेमस और लग्जुरियस टूरिस्ट डेस्टिनेशन माना जाता है। बताया जाता है कि जहां दीपिका ने रणवीर सिंह का हाथ हमेशा के लिए थाम लिया वह लेक 146 किमी के दायरे में फैला हुआ है। लेक कोमो में स्थित विला डेल बालबियानेलो में ही मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की सगाई हुई थी।

इटली का टस्कनी पैलेस :
इटली के टस्कनी पैलेस में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने शाही अंदाज में शादी की थी। इस शादी में अनुष्का शर्मा की शादी का डिजाइनर लहंगा और उनका मेकअप काफी लोकप्रिय हुआ था। अनुष्का की शादी के बाद कई दुल्हनों ने इस लहंगे की कॉपी को अपनी शादी के लिए चुना था। आज भी लोग अनुष्का के ब्राइडल लहंगे पर फिदा हैं और जब भी किसी शाही शादी की बात होती है अनुष्का के लहंगे की चर्चा जरूर की जाती है।

सिक्स सेंसेज फोर्ट बरवाड़ा :
बॉलीवुड के मोस्ट लव्ड कपल कैटरीना कैफ और विकी कौशल ने राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित सिक्स सेंसेज फोर्ट बरवाड़ा में शाही अंदाज में अपनी शादी रचाई थी। दोनों ने अपनी शादी में ज्यादा मेहमानों को इनवाइट नहीं किया गया था। शादी के दिन दुल्हा-दुल्हन के तौर पर विकी कौशल और कैटरीना कैफ किसी राजकुमार और राजकुमारी से कम नहीं लग रहे थे।


Click it and Unblock the Notifications











