सगाई से लेकर प्रेग्नेंसी तक, जब सेलिब्रिटीज ने किया फैंस से प्रैंक

इसी साल फरवरी में टीवी शो 'साथ निभाना साथिया' फेम देवोलिना भट्टाचार्जी की सगाई की अफवाह फैली थी। उस समय देवोलिना ने अपने ऑनस्क्रीन देवर विशाल सिंह के प्रपोज करने से लेकर सगाई तक की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर डाल कर अपने फैंस को बड़ा झटका दिया था। हालांकि बाद में देवोलिना ने खुलासा किया कि वह फोटो उनके शूट का है। अब एक बार फिर से देवोलिना की शादी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में किसी में देवोलिना हल्दी के लिए पीले रंग के कपड़ों में फूलों के गहनों से सजी हैं और उन्हें हल्दी लगायी जा रही हैं। वहीं कुछ फोटो में देवोलिना दुल्हन के सूर्ख जोड़े में मंगलसूत्र पहने दिखायी दे रही हैं। एक वीडियो में देवोलिना अपने कलीरे फ्लॉन्ट कर रही हैं। इन फोटो को देखकर फैंस उनकी शादी के बारे में सोच कर खुश हो रहे हैं। हालांकि अभी तक देवोलिना के पति या उनकी तरफ से इस बात की पुष्टि नहीं की गयी है। इसलिए कुछ लोग इन तस्वीरों को शूट का हिस्सा भी बता रहे हैं। बहरहाल इस बारे में खुलासा बाद में होगा कि ये तस्वीरें देवोलिना भट्टाचार्जी की रियल शादी की है या फिर से उन्होंने कोई प्रैंक किया है।
आइए आपको बताते हैं अपनी सगाई और प्रेग्नेंसी को लेकर जिन स्टार्स ने किया था प्रैंक

सोनाक्षी सिन्हा की सगाई :
इस साल मई में सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें वह अपना रिंग फ्लॉन्ट कर रही थी। कुछ तस्वीरों में सोनाक्षी किसी लड़के की बाहों में अपनी बाहें डाली हुई थी, लेकिन उस लड़के का चेहरा दिखायी नहीं दे रहा था। तस्वीरों के कैप्शन में सोनाक्षी ने लिखा था 'जिस बड़े दिन का मैं इंतजार कर रही थी, वह आ गया है'। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद ही सोनाक्षी की सगाई की खबरें उड़ने लग गयी। इसके बाद सोनाक्षी ने खुलासा करते हुए बताया कि वह आर्टिफिशियल नेल ब्रांड ला रही हैं। इसके बाद ही उनके फैंस का माथा ठनका और पूरी बात समझ में आयी। दरअसल, उन तस्वीरों में सोनाक्षी अपना रिंग नहीं बल्कि आर्टिफिशियल नेल्स फ्लॉन्ट कर रही थी।

नेहा कक्कड़ की प्रेग्नेंसी :
अपनी शादी के कुछ दिनों बाद ही सिंगर नेहा कक्कड़ ने अपने पति रोहनप्रीत सिंह के साथ एक लवी-डवी फोटो शेयर किया, जिसमें वह बेबी बंप के साथ नजर आ रही थी। इस फोटो को देखकर सभी नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत को गुड न्यूज की बधाई देने लगे। लेकिन कुछ समय बाद ही पता चला कि यह पब्लिसिटी स्टंट थी। दरअसल, यह नेहा के एक म्यूजिक वीडियो का लुक था। अपने म्यूजिक वीडियो के प्रमोशन के लिए नेहा कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम पर वह फोटो शेयर की थी। बाद में जब लोगों को सच्चाई का पता चला तो लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

सारा खान की शादी :
बिग बॉस सीजन 4 में सारा खान और अली खान नजर आए थे। शो के दौरान दोनों ने शादी कर ली थी। दोनों की शादी बिग बॉस के घर में ही हुई थी। इस शादी में दोनों के परिवार के सदस्य भी शामिल हुए थे। हालांकि बिग बॉस के घर से बाहर निकलते ही दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिये और दोनों ने तलाक ले लिया। बाद में दोनों ने बताया कि वह शादी एक पब्लिसिटी स्टंट थी। दोनों को शादी करने के लिए बिग बॉस के मेकर्स की तरफ से मोटी रकम चुकाई गयी थी। इसलिए दोनों ने शो में शादी की लेकिन दोनों में काफी असमानताएं थी, जिस वजह से उन्होंने इस शादी को कंटिन्यू नहीं किया।


Click it and Unblock the Notifications











