पटपड़गंज से बॉलीवुड क्वीन तक: कृति सैनन की बर्थडे वीक पर पढ़ें उनकी दमदार कहानी

Kriti Sanon Career Journey- चमक-धमक की दुनिया में जहां ज़्यादातर लोग मेहनत के पीछे छिप जाते हैं, वहीं कृति सेनन ने दिल्ली के पतपड़गंज की एक मिडिल क्लास लड़की से लेकर बॉलीवुड की टॉप स्टार बनने तक का सफर तय किया है।
सिर्फ दस साल में उन्होंने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता, बल्कि दमदार एक्टिंग, बॉक्स ऑफिस हिट फिल्मों, नेशनल अवॉर्ड, अपने बिज़नेस और हर रोल में अलग अंदाज़ से अपनी एक अलग पहचान बना ली है।
जानिए, कृति सेनन ने कैसे बनाई अपनी पहचान नए दौर की सुपरस्टार के तौर पर:
1. इंजीनियर से नेशनल अवॉर्ड विनर एक्ट्रेस बनने का सफर
कृति ने अपने सफर की शुरुआत ग्लैमर से दूर की थी। एक इंजीनियर के तौर पर ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने फिल्मों में आने का बड़ा फैसला लिया। उनका करियर उस वक्त नया मोड़ लेता दिखा जब उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला, जो उनके टैलेंट और मेहनत की सच्ची पहचान बन गया।
2. हर सीन पर छा जाने वाली एक वर्सेटाइल कलाकार
'मिमी' की इमोशनल परतों से लेकर 'सिफ़रा' के रोबोटिक स्वैग तक, कृति सेनन ने हर किरदार को खुद में ढालने की जबरदस्त काबिलियत दिखाई है। उनका वर्सेटाइल होना ही उनकी असली ताकत है, जिसे वो पूरे कॉन्फिडेंस के साथ दिखाती हैं।
3. केमिस्ट्री क्वीन: किसी भी हीरो के साथ स्क्रीन पर छा जाती हैं कृति सेनन
चाहे अक्षय कुमार के साथ रोमांस करना हो, शाहिद कपूर के सामने एक्टिंग करना हो या आने वाली फिल्म 'तेरे इश्क़ में' में धनुष की इंटेंस एक्टिंग को टक्कर देना, कृति हर बार स्क्रीन पर ऐसी केमिस्ट्री लेकर आती है जो बड़ी नैचुरल लगती है, फिर सामने वाला कोई भी क्यों न हो।
4. कृति सेनन की बैक-टू-बैक हैट्रिक हिट्स
उनकी हाल की फिल्में 'तेरी बातों में उलझा जिया', 'द क्रू' और 'दो पत्ती' ये साफ दिखाती हैं कि कृति ना सिर्फ क्रिटिक्स की फेवरेट हैं, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त कमाल करती हैं। तीन अलग-अलग जॉनर, तीन अलग किरदार और तीन ब्लॉकबस्टर - यही है असली सुपरस्टार की पहचान।
5. सिर्फ पर्दे पर नहीं, बिज़नेस में भी छाई कृति सेनन
कृति सिर्फ परदे पर किरदार ही नहीं बना रही, परदे के बाहर ब्रांड भी खड़ा कर रही हैं। हायफन की को-फाउंडर के तौर पर वो सिर्फ उसका चेहरा नहीं हैं, बल्कि उसका दिमाग भी हैं। वो ब्रांड की सोच, आवाज़ और पहचान को खुद दिशा दे रही हैं। उनकी तेज़ समझ और खुद की मेहनत से वो साबित कर रही हैं कि आज की बॉलीवुड स्टार ब्रांड की दुनिया में भी उतनी ही दमदार हो सकती है।
6. सिर्फ प्रोड्यूसर नहीं, विज़न भी है साथ
उनका बैनर ब्ल्यू बटरफ्लाई फिल्म्स सिर्फ एक नाम नहीं है बल्कि ये एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो कंटेंट को आगे रखता है और महिलाओं की लीड में चल रहा है, जहां दो पत्ती जैसी कहानियां पनप रही हैं। कृति इंडियन सिनेमा में अलग तरह की कहानियों की सोच को खुद आगे बढ़ा रही हैं।
7. बड़ी फ्रेंचाइज़ी, बड़ा स्टारडम - लीड कर रही हैं कृति सेनन
अब कृति इंडियन सिनेमा के अगले बड़े चैप्टर के सेंटर में हैं। वो डॉन 3, कॉकटेल 2 और पूरे देश में बेसब्री से इंतज़ार की जा रही लव स्टोरी तेरे इश्क में धनुष के साथ लीड कर रही हैं। ये तीनों फिल्में आने वाले सालों की सबसे बड़ी फिल्में मानी जा रही हैं।
जैसे ही कृति सेनन अपना बर्थडे वीक सेलिब्रेट कर रही हैं, ये सिर्फ एक और साल का जश्न नहीं है बल्कि ये उस पहचान का जश्न है जो उन्होंने खुद बनाई है। दिल्ली की एक लड़की जो कभी बड़े सपने देखती थी, आज इंडिया की सबसे बड़ी फिल्मों की लीड बन चुकी है। चाहे बात हो बड़े पर्दे पर छा जाने की, अपने बिज़नेस खड़े करने की, या दमदार कहानियां प्रोड्यूस करने की, कृति ने हर बार साबित किया है कि वो सिर्फ टैलेंटेड नहीं हैं, बल्कि एक ट्रेंड-सेटर भी हैं।


Click it and Unblock the Notifications