दीपिका से लेकर करीना तक, फैशन ने दिया धोखा और ट्रोल की शिकार हुई बॉलीवुड सेलेब्स
फैशन ट्रेंड की बात की जाए तो बॉलीवुड स्टार्स हमेशा ट्रेंड में बने रहने के लिए कुछ ना कुछ फैशन एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं। कई बार सेलिब्रिटिज द्वारा किया गया फैशन ही ट्रेंड बन जाता है और फैंस उसे ही फॉलो करना शुरू कर देते हैं तो कई बार सेलिब्रिटिज का फैशन डिजास्टर बन जाता है जिसके लिए सोशल मीडिया यूजर्स से लेकर क्रिटिक्स तक उन्हें ट्रोल करते हैं। ट्रोलिंग का शिकार दीपिका पादुकोण से लेकर पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा जोनस तक को होना पड़ा है।
आइए कुछ ऐसे मौकों के बारे में बताते हैं जब बॉलीवुड स्टार्स को होना पड़ा ट्रोल

प्रियंका चोपड़ा जोनस :
प्रियंका चोपड़ा जोनस हमेशा ही अपने फैशन सेंस से यूथ की स्टाइल आइकन बनती हैं। लेकिन कई बार ऐसा भी हुआ है कि प्रियंका चोपड़ा को उनके कपड़ों की वजह से ट्रोल होना पड़ा है। साल 2017 में प्रियंका चोपड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंची थी। इस मुलाकात के दौरान प्रियंका ने काफी छोटे कपड़े पहने थे जो उनके घुटने से भी ऊपर थे। इन कपड़ों की वजह से प्रियंका को ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा था। इसके अलावा साल 2017 में ही मेट गाला में भी प्रियंका के मरुन लॉन्ग ड्रेस की वजह से उन्हें ट्रोल होना पड़ा था।

दीपिका पादुकोण :
दीपिका पादुकोण को किसी और नहीं बल्कि अपनी शादी की फंक्शन में पहने कपड़ों को लेकर ही ट्रोल होना पड़ा था। रणवीर सिंह की बहन और दीपिका की ननद कृतिका भवनानी ने रणवीर-दीपिका की शादी के मौके पर एक पार्टी दी थी जिसमें दीपिका ने सब्यसाची की डिजाइन की हुई फ्लोरल ड्रेस पहनी थी। इस ड्रेस के साथ दीपिका के हेयरस्टाइल एक्सपर्ट गैब्रियल जॉर्जियो ने उनको एक फ्लोरल प्रिंसेस का लुक देते हुए उनके बालों में ढेर सारे गुलाब के फूल लगाये थे। दीपिका का यह लुक उनके फैंस को पसंद नहीं आया और उन्हें बुरी तरह से ट्रोल किया गया। हालांकि शादी की अन्य तस्वीरों में दीपिका और रणवीर बेहद खूबसूरत लग रहे थे।

करीना कपूर खान :
फैशनिस्टा करीना कपूर खान को भी गाहे-बगाहे ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ जाता है। साल 2019 में करीना की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। पिंक कलर की ड्रेस में करीना के मेकअप की भी काफी समीक्षा की गयी थी। इस पिंक कलर की ड्रेस में करीना मिनीमल मेकअप के साथ स्मोकी आईज का मेकअप किया था। उनकी ड्रेस काफी ज्यादा लंबी थी, इस वजह से सोशल मीडिया यूजर्स ने उनको 'स्वच्छ भारत अभियान' का हिस्सा भी करार दे दिया।

कंगना रनौत :
आमतौर पर परंपरागत कपड़े साड़ी और चूड़ीदार में नजर आने वाली कंगना ने जब वेस्टर्न ड्रेस पहनी तो वह इसमें खूबसूरत तो बहुत लग रही थी लेकिन कुछ ज्यादा ही बोल्ड होने की वजह से कंगना को इस ड्रेस में ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा। कंगना के पीच कलर के इस ड्रेस के सामने में एक तरफ फेदर लगा हुआ था और दूसरी तरफ कुछ नहीं था। इस वजह से यह ड्रेस कुछ ज्यादा ही रिवीलिंग लग रही थी। इंटरनेट यूजर्स को उनका यह बोल्ड अवतार पसंद नहीं आया और इन फोटोज पर काफी भद्दे कमेंट किये गये थे।

मलाइका अरोड़ा :
अर्जुन कपूर के साथ अपने अफेयर की खबरों को लेकर मलाइका हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। नेटिजेंस भी मलाइका अरोड़ा को काफी ट्रोल करते रहते हैं। कभी ड्रेस तो कभी उनके चलने के अंदाज को लेकर उन्हें ट्रोल किया जाता है। जिम के बाहर पैपराजी उन्हें अक्सर स्पॉट करते हैं। कई बार मलाइका को उनके जिम वियर के लिए और कई बार इवेंट्स पर जरूरत से ज्यादा रिवीलिंग ड्रेसेज के लिए ट्रोल किया जाता है।


Click it and Unblock the Notifications