..................... From 'DDLJ' to 'Chennai Express', these hit films of 'King Khan' Shahrukh Khan were shot at the railway station|‘DDLJ’ से लेकर ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ तक, रेलवे स्टेशन पर शूट की गयी ‘किंग खान’ शाहरुख खान की ये हिट फिल्में| - Hindi Filmibeat

‘DDLJ’ से लेकर ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ तक, रेलवे स्टेशन पर शूट की गयी ‘किंग खान’ शाहरुख खान की ये हिट फिल्में

बॉलीवुड और अपने फैंस के बीच किंग खान के नाम से फेमस शाहरुख खान की फिल्मों में कुछ सिग्नेचर पोज होने के साथ-साथ कुछ सिग्नेचर सीन भी होते हैं। इन्हीं में शामिल है ट्रेन या फिर रेलवे स्टेशन का सीन। 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' से लेकर 'दिल से' और 'रा वन' तक शाहरुख खान की कई फिल्मों के दृश्य ट्रेन और रेलवे स्टेशन पर शूट किये गये। ज्यादातर मौकों पर फिल्म के साथ-साथ ये सीन भी फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हुए।

आइए आपको ऐसी कुछ सीन्स के बारे में बताते हैं जिसे SRK ने स्टेशन या ट्रेन में फिल्माया

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे :

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे :

फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे'के क्लाइमेक्स में आइकॉनिक ट्रेन का सीन किसे याद नहीं होगा। जब 'राज' शाहरुख खान ट्रेन पर सवार होकर जा रहा होता है और अपने राज का हाथ थामने के लिए उस ट्रेन के पीछे-पीछे 'सिमरन' दौड़ रही होती है। रोमांस से डोज से भरपूर इस आइकॉनिक दृश्य को आज भी दर्शक सांस रोके बैठकर देखते हैं और सिमरन के ट्रेन में सवार होने के बाद चैन की सांस लेते हैं।

दिल से :

दिल से :

फिल्म 'दिल से' का सुपरहिट गाना 'छइयां-छइयां' शाहरुख खान और मलाइका अरोड़ा पर एक ट्रेन पर ही फिल्माया गया था। इस गाने की एनर्जी आज भी दर्शकों को दीवाना बना देती है। इतने सालों बाद भी शाहरुख खान का यह हिट गाना उनके फैंस के बीच काफी लोकप्रिय है।

कुछ कुछ होता है :

कुछ कुछ होता है :

फिल्म 'कुछ कुछ होता है' का वह सीन जब कॉलेज की अपनी बेस्ट फ्रेंड 'अंजली' काजोल को वापस जाने से रोकने के लिए 'राहुल' शाहरुख खान स्टेशन पर पहुंचता है। वहीं अंजली अपने दिल में अधुरे प्यार की टीस लेकर घर वापस लौट जाना चाहती है। शाहरुख अपनी दोस्त को रोकने की काफी कोशिशें करते हैं, उन्हें छोड़कर जाने के लिए नाराज भी होते हैं, यहां तक कि अंजली को रोकने के लिए वह ट्रेन के पीछे भी दौड़ते हैं लेकिन वह उसे रोक नहीं पाते हैं।

चेन्नई एक्सप्रेस :

चेन्नई एक्सप्रेस :

रोहित शेट्टी की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' का एक बड़ा हिस्सा ट्रेन व स्टेशन पर ही शुट किया गया है। फिल्म में 'राहुल' शाहरुख खान अपनी 'मीनम्मा उर्फ मीना' दीपिका पादुकोण से पहली बार ट्रेन में ही मिलता है। मीना को उसके पिता से बचाने के लिए राहुल उसके साथ उसके गांव भी जाता है। इस फिल्म की शूटिंग गोवा में दूधसागर वाटर फाल्स के रियल लोकेशन पर की गयी थी।

रा वन :

रा वन :

फिल्म 'रा वन' में विलेन 'रा वन' अर्जुन रामपाल का पीछा कर रहे सुपरहीरो 'जी वन' शाहरुख खान का मुंबई में फुल स्पीड से चलती हुई लोकल ट्रेन में स्टंट दिखाया गया था। इस सीन में शाहरुख खान तेज रफ्तार से चल रही लोकल ट्रेन के डिब्बे पर दौड़ते नजर आते हैं। साथ वह युवा पीढ़ी से इस स्टंट को ना दोहराने की चेतावनी भी देते हैं।

मै हूं ना :

मै हूं ना :

फिल्म 'मैं हूं ना' में अपने सीक्रेट मिशन पर ट्रेन से जा रहा 'राम' शाहरुख खान अपने साथ सफर कर रहे लोगों से अपने सौतेले भाई 'लक्ष्मण' जायेद खान के बारे में बताता है। राम बताता है कि वह लक्ष्मण से कभी मिला तो नहीं है लेकिन उसे उम्मीद है कि वह भी राम की तरह ही दिखता होगा। अनजाने लोगों से अपने सौतेले भाई के बारे में बात करने का यह सीन राम के मन में लक्ष्मण के प्रति प्यार को दिखाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X