लग्जरी कार खरीदने से लेकर अपनी फोटो शेयर करने तक, जब करीना कपूर हुई बुरी तरह ट्रोल

Kareena Kapoor

हाल ही में फिल्म 'द क्रु' का पोस्टर सामने आया है और इस पोस्टर के सामने आते ही, करीना कपूर बुरी तरह से ट्रोल हो रही हैं। पोस्टर में करीना ने तब्बू और कृति सैनन के साथ बॉस लेडी की तरह पोज किया है। आखिर ऐसी क्या वजह है कि करीना कपूर को एक फिल्म के पोस्टर के लिए इतना ट्रोल किया जा रहा है? दरअसल, इस पोस्टर में करीना तब्बू और कृति सैनन के बीच में और दोनों से ज्यादा लंबी दिख रही हैं। सोशल मीडिया यूजर्स इस पोस्टर को देखकर बौखला गये हैं कि करीना, तब्बू और कृति से लंबी कैसे दिख सकती हैं। यूजर्स करीना को ट्रोल कर रहे हैं। कमेंट बॉक्स में करीना को टेबल पर खड़े होने से लेकर फोटो में तब्बू को बीच में खड़ा ना करने जैसे सवाल उठाए जा रहे हैं। इस फिल्म की राजेश कृष्णन के डायरेक्शन में फरवरी 2023 में शूटिंग शुरू होगी। ऐसा पहला मौका नहीं है जब करीना कपूर खान को ट्रोल होना पड़ा है।

आइए आपको बताते हैं ऐसे कुछ मौके जब करीना कपूर हुई बुरी तरह ट्रोल :

लग्जरी कार खरीदने पर मिली नसीहत :

लग्जरी कार खरीदने पर मिली नसीहत :

हाल ही में करीना कपूर खान ने एक ब्रांड न्यू व्हाइट मर्सिडीज खरीदी। सोशल मीडिया पर करीना का एक वीडियो शेयर हुआ जिसमें वह अपनी नयी लग्जरी कार के आई से कवर हटाती नजर आ रही थी। इस वीडियो में उनकी गोद में छोटा बेटा जहांगीर भी था। लेकिन इस दौरान करीना के चेहरे पर स्माइल का ना होना इंटरनेट यूजर्स को पसंद नहीं आया और उन्होंने करीना को जमकर खरीखोटी सुना दी। कुछ ने इसे रुपयों की बर्बादी कहकर गरीबों को खाना खिलाने की नसीहत भी दे डाली। बताया जाता है कि इस कार की कीमत करीब 1.60 करोड़ रुपये है।

अंकल की मौत के समय बेटे की तस्वीर शेयर करने पर हुई ट्रोल :

अंकल की मौत के समय बेटे की तस्वीर शेयर करने पर हुई ट्रोल :

जिस समय दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हुआ था उस समय करीना कपूर खान को बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा था। दरअसल, जब पूरी फिल्म इंडस्ट्री ऋषि कपूर के निधन पर शोक मना रहा था, उस समय करीना कपूर ने अपने बेटे का एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। फोटो में सैफ अली खान एक कैंची की मदद से बेटे तैमुर का बाल काटते नजर आ रहे थे। इस फोटो के शेयर होते ही करीना को बुरी तरह से ट्रोल किया जाने लगा था।

नो मेकअप लुक पर हुई ट्रोल :

नो मेकअप लुक पर हुई ट्रोल :

करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपना नो मेकअप लुक शेयर किया था। इन फोटोज को शेयर करते ही करीना को उनके लुक के लिए यूजर्स बुरी तरह से ट्रोल करने लगे थे। किसी यूजर ने फोटो पर कमेंट किया 'डरावनी लग रही हो' तो किसी ने 'लाल टमाटर' का टैग दे डाला। हालांकि बेबो ट्रोलर्स की परवाह किये बिना बिंदास अपनी जिंदगी जीती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X