..................... From Bipasha-Karan to Ranbir- Alia, their real love story started on the sets of films|बिपाशा-करण से लेकर रालिया तक, फिल्मों के सेट पर शुरू हुई इनकी रियल लवस्टोरी| - Hindi Filmibeat

बिपाशा-करण से लेकर रणबीर- आलिया तक, फिल्मों के सेट पर शुरू हुई इनकी रियल लव स्टोरी

फिल्मों में हमेशा से ही एक ड्रीमी लव स्टोरी दिखाई जाती है, जिसमें एक्शन सीक्वेंस से लेकर ड्रामा और सस्पेंस सब कुछ होता है। कभी संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गोलियों की रासलीला - रामलीला' की राम और लीला और कभी मणिरत्नम की फिल्म 'गुरु' की गुरुकांत और सुजाता, इनकी लव स्टोरी हर दिल को छु जाती है। ये लवस्टोरीयां ना सिर्फ फिल्मी पर्दे पर दिखी बल्कि सच बनकर फैंस के सामने आयी। हाल ही में फिल्म फेयर अवॉर्ड्स के मंच पर रणवीर सिंह ने भी अपने और विक्की कौशल के बारे में कहा कि 'हम दोनों अपनी ड्रीम लाइफ जी रहे हैं।' फिल्मी पर्दे पर लव सीक्वेंस को फिल्माते-फिल्माते कब ये जोड़ियां एक-दूसरे के प्यार में पड़ गयी, इन्हें भी पता नहीं चल पाया।

आइए आपको कुछ ऐसी जोड़ियों के बारे में बताते हैं जिनको फिल्मों के सेट पर हुआ एक-दूसरे से प्यार

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह :

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह :

दीपिका और रणवीर कपल्स गोल्स देते हैं। जब फिल्म 'गोलियों की रासलीला - रामलीला' में दोनों को एक-दूसरे के अपोजिट कास्ट किया गया था, तब किसी ने नहीं सोचा था कि यह एक बेहद खूबसूरत लव स्टोरी की शुरुआत है। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों को प्यार हुआ और यह रिश्ता शादी के बंधन तक पहुंच गया। फिल्म सेट पर मौजूद एक क्रु मेंबर के मुताबिक ने दोनों को एक-दूसरे से फिल्म के गाने 'अंग लगा दे रे' फिल्माने के दौरान प्यार हुआ था।

ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन :

ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन :

अभिषेक और ऐश्वर्या पहली बार फिल्म 'ढाई अक्षर प्रेम का' के लिए फोटोशूट के समय मिले थे और दोनों दोस्त बन गये थे। फिल्म 'उमराव जान' की शूटिंग के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आये और फिल्म 'गुरु' के टोरंटो में हुए प्रीमियर के समय अभिषेक ने ऐश को न्यूयॉर्क में प्रपोज किया। ऐश अभिषेक को ना नहीं कह पायी और साल 2007 में दोनों ने शादी कर ली। ऐश्वर्या-अभिषेक की शादी उस समय टॉक ऑफ द टाउन थी।

बिपाशा बसु-करण सिंह ग्रोवर :

बिपाशा बसु-करण सिंह ग्रोवर :

बिपाशा-करण पहली बार फिल्म 'अलोन' के सेट पर मिले। इसके बाद ही उनकी ऑनस्क्रीन के साथ-साथ ऑफ स्क्रीन केमिस्ट्री भी शुरू हो गयी थी। दोनों को एक-दूसरे से प्यार हुआ और 2016 में दोनों ने शादी कर ली। जल्द ही बिपाशा अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं।

सोहा अली खान-कुणाल खेमू :

सोहा अली खान-कुणाल खेमू :

सोहा और कुणाल एक-दूसरे से पहली बार फिल्म 'ढूंढते रह जाओगे' के सेट पर मिले थे। अपनी दूसरी फिल्म '99' में काम करने के दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्यार हुआ और साल 2014 में कुणाल ने सोहा को प्रपोज किया। सोहा के हां कहने के बाद साल 2015 में दोनों ने शादी कर ली और अब दोनों की एक बेटी इनाया नाओमी खेमू है।

करीना कपूर-सैफ अली खान :

करीना कपूर-सैफ अली खान :

सैफ और करीना की लव स्टोरी फिल्म 'टशन' के सेट पर शुरू हुई। दोनों ने 5 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। पेरिस में सैफ ने करीना को प्रपोज किया था। साल 2012 में करीना ने सैफ अली खान संग निकाह किया और साल 2016 में उनके पहले बेटे तैमूर ने उनकी जिंदगी रोशन की। साल 2021 में सैफ और करीना ने अपने दूसरे बच्चे जहांगीर का स्वागत किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X