भूल भुलैया 2 से आरआरआर तक, 10 फिल्में जो आप इन OTT प्लेटफॉर्म्स पर देख सकते हैं!

साल 2022 हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए किसी वरदान से कम नहीं रहा क्योंकि करीब 2 साल के बाद फिर से बड़े पर्दे खुले और जो लोग बेरोजगार हो गए थे उनको फिर से काम मिला। फिल्मी सितारे और मेकर्स इस दौरान काफी परेशान थे और लोगों को इंतजार था कि फिल्में फिर से रिलीज होंगी और सामने आएंगी। साल 2022 के शुरु होते ही ऐसा ही हुआ है और लगातार फिल्में रिलीज होना शुरु हुईं।

लेकिन कोरोना काल के दौरान एक बड़ा सोर्स खुलकर सामने आया जिसको ओटीटी बोलते हैं। कुछ फिल्में भी रिलीज हुईं जो कि सीधे लोगों तक पहुंची। इस वक्त हम उनकी फिल्मों को लेकर बात करने जा रहे हैं जो कि थिएटर्र में रिलीज हो चुकी हैं लेकिन आप उनको देख नहीं पाए हैं।

bhool bhulaiyaa 2, rrr, gangubai kathiawadi, भूल भुलैया 2, आरआरआर, गंगूबाई काठियावाड़ी

तो परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ये सारी फिल्में मौजूद हैं। चाहें आरआरआर हो, भूल भुलैया 2 हो या फिर गंगूबाई काठियावाड़ी.. आपको बताते हैं ये फिल्में आप कहां देख सकते हैं।

रॉकेट्री

रॉकेट्री

आर माधवन की ये शानदार फिल्म रॉकेट्री आप अगर नहीं देख पाए हैं तो इसको अमेजन प्राइम वीडियो पर 26 जुलाई से देख सकते हैं। फिल्म काफी शानदार है।

गंगूबाई काठियावाड़ी

गंगूबाई काठियावाड़ी

गंगूबाई के जीवन पर आधारित ये दमदार फिल्म काफी पसंद की गई थी। फिल्म में अभिनेत्री आलिया भट्ट ने कमाल का काम किया है। फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।

केजीएफ चैप्टर 2

केजीएफ चैप्टर 2

कन्नड़ सुपरस्टार यश स्टारर फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 को भी लोगों का काफी प्यार मिला था। इस वक्त ये धमाकेदार फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।

भूल भुलैया 2

भूल भुलैया 2

इस साल बॉलीवुड की सबसे धमाकेदार कलेक्शन करने वाली फिल्म भूल भुलैया 2 अगर आपने नहीं देखी है तो आप इसको नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। फिल्म को अनीस बज्मी ने निर्देशित किया है।

आरआरआर

आरआरआर

एसएस राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म आरआरआर को रिलीज हुए काफी समय हो गया है। अगर आपने फिल्म नहीं देखी है तो ये नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।

जुग जुग जियो

जुग जुग जियो

वरुण धवन और अनिल कपूर की शानदार फिल्म जुग जुग जियो इस वक्त काफी चर्चा में है। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

जयेशभाई जोरदार

जयेशभाई जोरदार

रणवीर सिंह की आखिरी रिलीज फिल्म जयेशभाई जोरदार लोगों को काफी पसंद आई थी। अगर आप इसको देखना चाहते हैं तो फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर मिलेगी।

द बैटमैन

द बैटमैन

हॉलीवुड सुपरहीरो फिल्म द बैटमैन इस वक्त काफी चर्चा में है। इस फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो पर 27 जुलाई से देखा जा सकता है।

जर्सी

जर्सी

शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी काफी पसंद की गई थी। फिल्म साउथ की एक रीमेक है। इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

विक्रम

विक्रम

कमल हासन की फिल्म विक्रम ने रिलीज होकर धमाका कर दिया था। ये फिल्म अब डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर मौजूद है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X