अपने बच्चों के नाम से लेकर फैशन तक, हर मामले में बर्थडे गर्ल 'बेबो' ट्रेंड सेट करती हैं
कपूर खानदान की बेटी और नवाबी खानदान की बहू करीना कपूर खान 21 सितंबर को अपना बर्थडे मना रही हैं। फिल्मी परिवार से होने की वजह से रणधीर और बबीता की छोटी बेटी करीना का फिल्मों से गहरा रिश्ता रहा है। फिल्म 'रिफ्यूजी' से करीना ने अपना फिल्मी कॅरियर शुरू किया था। अपने से उम्र में 10 साल बड़े सैफ अली खान से शादी हो या जीरो साइज फिगर या फिर अपने बच्चों के नाम, हर मामले में करीना ने हमेशा ही ट्रेंड सेट किया है। अपनी पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक में हमेशा खबरों में रहने वाली करीना का नाम कई बार विवादों से भी जुड़ा है।
आइए बर्थडे पर जानते हैं करीना कपूर खान से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें

सैफ से शादी करने पर कॅरियर खत्म होने की मिली थी चेतावनी :
करीना कपूर ने साल 2012 में सैफ अली खान से शादी कर ली थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 'टशन' में साथ काम करने के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थी। लेकिन करीना ने जब सैफ से शादी करने का फैसला लिया तो लोगों ने करीना को चेतावनी तक दे डाली कि इस शादी से उनका फिल्मी कॅरियर पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगा। इसकी एक वजह तो यह थी कि सैफ तलाकशुदा थे। उनके दो बच्चे भी थे। दूसरी बात यह थी कि सैफ करीना से उम्र में 10 साल बड़े थे। लेकिन बेबो ने किसी की परवाह नहीं की और उन्होंने अपने दिल की सुनी।

फिल्मों में करती हैं ट्रेंड सेट :
करीना कपूर को फिल्मों में ट्रेंड सेट करने के लिए सबसे ज्यादा जाना जाता है। कभी जीरो फिगर तो कभी ब्लॉन्ड हेयर, करीना अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करने में कभी नहीं हिचकिचाई। फिल्म 'टशन' के लिए करीना ने साइज जीरो फिगर बनाया था। हालांकि फिल्म की शूटिंग के दौरान वह कई बार बेहोश होकर भी गिर जाती थी जिस वजह से उनकी काफी किरकिरी भी हुई थी। सैफ के साथ अपनी इस पहली फिल्म में करीना ने बिकीनी सीन भी शूट किये थे। वहीं अपनी कुछ फिल्मों 'हलचल', 'एतराज' में करीना ने अपने बालों के साथ एक्सपेरिमेंट किया था। करीना ने इन फिल्मों में अपने बालों को ब्लॉन्ड करवाया था। करीना के फैंस ने उनके इस लुक को काफी पसंद किया था लेकिन फैशन एक्सपर्ट्स करीना के इन लुक्स को आज भी डिजास्टर मानते हैं।

बेटों के नाम को लेकर होना पड़ा था ट्रोल :
करीना कपूर खान को ना सिर्फ सैफ अली खान से शादी बल्कि बेटों के नाम रखने को लेकर भी काफी ट्रोल होना पड़ा था। करीना ने अपने बड़े बेटे का नाम तैमूर अली खान और दूसरे बेटे का नाम जहांगीर अली खान रखा था। बच्चों के नाम को लेकर काफी विवाद शुरू हो गया था और इसे लेकर काफी बयानबाजी भी हुई थी। लेकिन समय के साथ सैफ से शादी की तरह ही बच्चों के नाम रखने का विवाद भी थम गया।

शाहिद के साथ एमएमएस हुआ था लीक :
एक्ट्रेस अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। शाहिद कपूर के साथ अपनी अफेयर की खबरों को लेकर एक समय करीना काफी सुर्खियां बटोर रही थी। 3 सालों तक डेट करने के बाद दोनों के रास्ते अलग हो गये थे। लेकिन दोनों की 20 सेकंड की एक वीडियो काफी वायरल हुआ था। वीडियो में करीना को शाहिद के साथ लिपलॉक करते हुए देखा गया था। इस वीडियो को दोनों खानदानों ने अपनी बेइज्जती मानी थी।

कॅरियर की कई फिल्में हुई ब्लॉकबस्टर :
अपने पूरे फिल्मी कॅरियर में करीना ने अभिषेक बच्चन, आमिर खान, अक्षय कुमार, ऋतिक रोशन, सलमान खान, सैफ अली खान, अजय देवगन, शाहरुख खान जैसे कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया है। करीना ने 'बजरंगी भाईजान', 'गुड न्यूज', '3 इडियट्स', 'बॉडीगार्ड', 'सिंघम रिटर्न्स', 'रा.वन', 'गोलमाल 3' फिल्मों में काम किया था जो 100 करोड़ी क्लब में शामिल हो चुकी है। करीना कपूर को आखिरी बार बड़े पर्दे पर हाल ही में आई आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में देखा गया था। आने वाले दिनों करीना सुजॉय घोष के 'द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स' में दिखाई देंगी जो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।


Click it and Unblock the Notifications