..................... From Athiya Shetty to Kiara Advani, these Bollywood actresses will become brides in 2023|अथिया शेट्टी से लेकर कियारा आडवाणी तक, 2023 में बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस बन सकती हैं दुल्हनें| - Hindi Filmibeat

अथिया शेट्टी से लेकर कियारा आडवाणी तक, 2023 में बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस बन सकती हैं दुल्हनें

Athiya Shetty K L Rahul

साल 2022 को खत्म होने और 2023 को आने में अब बस कुछ दिनों का ही फासला रह गया है। इस साल जहां आलिया भट्ट, हंसिका मोटवानी, नयनतारा, शिबानी दांडेकर, मौनी रॉय, करिश्मा तन्ना और ऋचा चड्ढ़ा जैसी बी-टाउन स्टार्स दुल्हन बनीं, वहीं अगले साल यानी 2023 में भी कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के दुल्हन बनने के कयास लगाये जा रहे हैं। इनमें सबसे पहला नाम सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी का है। वह और क्रिकेटर के.एल. राहुल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की शादी की संभावित डेट सामने आ चुकी है और बताया जा रहा है कि दोनों जनवरी में सात फेरे लेने वाले हैं।

आइए आपको बताते हैं 2023 में कौन सी बॉलीवुड एक्ट्रेस बन सकती हैं दुल्हन :

अथिया शेट्टी :

अथिया शेट्टी :

एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर के. एल. राहुल की शादी को इस साल कई कयास लगाये गये थे, लेकिन दोनों ने इस साल शादी नहीं की। अब मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि जनवरी 2023 में आथिया, के. एल. राहुल की दुल्हन बनेंगी। बताया जाता है कि दोनों की शादी खंडाला में एक प्राइवेट सेरेमनी में होगी। 21 से 23 जनवरी के बीच दोनों की शादी से जुड़ी सभी रस्में पूरी की जाएंगी। यह शादी खंडाला में सुनील शेट्टी के घर 'जहान' में ही होगी।

कियारा आडवाणी :

कियारा आडवाणी :

बॉलीवुड की सबसे क्यूट जोड़ी कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी अगले साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। दोनों ने कभी अपने रिश्ते को आधिकारिक नहीं किया और ना ही कभी शादी की बात स्वीकार की है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों की शादी के वेन्यू से लेकर ड्रेस तक, सबकुछ सिलेक्ट करने का काम चल रहा है। बताया जाता है कि अगले साल अप्रैल में दोनों शादी कर सकते हैं।

मलाइका अरोड़ा :

मलाइका अरोड़ा :

मलाइका अरोड़ा पिछले काफी समय से अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में है। दोनों अपने रिलेशन को आधिकारिक तौर पर स्वीकार करते हैं लेकिन दोनों ने अभी तक शादी का कोई अनाउंसमेंट नहीं किया है। दोनों गाहे-बगाहे किसी ना किसी इंटरव्यू में शादी का हिंट तो देते हैं लेकिन यह शादी कब होगी, इस बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। उम्मीद की जा रही है कि 2023 में मलाइका भी अर्जुन की दुल्हन बन जाएंगी।

सोनाक्षी सिन्हा :

सोनाक्षी सिन्हा :

अपने कथित बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ अपने रिश्तों को सार्वजनिक करने के बाद से ही सोनाक्षी सिन्हा की शादी को लेकर खबरें फैल रही हैं। हालांकि इस साल यानी 2022 में सोनाक्षी ने अपनी शादी की खबरों का खंडन कर दिया था। सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर करते हुए उसके कैप्शन में लिखा था, "अगर रोका, संगीत, शादी सब कुछ फिक्स कर ही लिया है तो मुझे भी बता देना।" उम्मीद की जा रही है कि सोनाक्षी सिन्हा अगले साल शादी के बंधन में बंध जाएंगी।

रकुल प्रीत सिंह :

रकुल प्रीत सिंह :

चाहे दिवाली की पार्टी हो या सोशल गैदरिंग, रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी दोनों को अक्सर साथ में ही देखा जाता है। दोनों ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने रिश्ते पर भी मुहर लगा दी थी। रकुल प्रीत भी नये साल में जैकी भगनानी के साथ शादी के बंधन में बंध सकती हैं। हालांकि इस बारे में दोनों ने आधिकारिक रूप से इस बारे में अभी तक कुछ नहीं कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X