अनिल कपूर से लेकर दीपिका पादुकोण तक, हॉलीवुड में काम करके बटोरी तारीफे

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के जो स्टार्स हॉलीवुड में सक्रिय हैं, उस लिस्ट में वर्तमान समय में सबसे ऊपर प्रियंका चोपड़ा जोनस का नाम है। इससे पहले बॉलीवुड के कई और स्टार्स ने हॉलीवुड में बेहरीन काम करके तारीफे बटोरी हुई है। इस लिस्ट में अनिल कपूर से लेकर दिवंगत एक्टर इमरान खान और दीपिका पादुकोण तक शामिल हैं।
आइए आपको बताते हैं किन बॉलीवुड स्टार्स ने हॉलीवुड में भी कमाया है नाम :

अनिल कपूर :
अनिल कपूर बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकार हैं जो अपनी एक्टिंग के साथ-साथ कॉमिक टाइमिंग और अनोखे डांस स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। अनिल कपूर ने साल 2011 में हॉलीवुड फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल घोस्ट प्रोटोकॉल' में काम किया था। इसके अलावा वह ऑस्कर विनर फिल्म 'स्लमडॉग मिलेनियर' का भी हिस्सा थे।

दीपिका पादुकोण :
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'पठान' के गाने बेशरम रंग को लेकर सुर्खियों में छायी हुई है। दीपिका ने 2017 में हॉलीवुड फिल्म 'XXX: रिटर्न ऑफ जेंडर केज' में काम किया था। इस फिल्म में उन्होंने विन डिजल के साथ काम किया था।

प्रियंका चोपड़ा :
पूर्व विश्व सुन्दरी प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय किया है। उन्होंने 2003 में बॉलीवुड में अपना सफर शुरू किया था। 2015 में प्रियंका ने हॉलीवुड का रुख किया। प्रियंका चोपड़ा ने क्वांटिको, द व्हाइट टाइगर, बेवॉच, एअ किड लाइक जैक, इजिंटेड रोमांटिक में अभिनय किया है।

इरफान खान :
दिवंगत एक्टर इरफान खान ने बॉलीवुड में अपनी बेहतरीन एक्टिंग से अलग छाप छोड़ी है। इरफान खान ने हॉलीवुड में एडवेंचर ड्रामा के साथ शुरु किया था। उन्होंने 2012 में हॉलीवुड में लाइफ ऑफ पाई से शुरुआत की थी। इसके अलावा उन्होंने स्पाइडर मैन, जुरासिक वर्ल्ड, द नेमसेक, द वॉरियर, स्लम डॉग मिलेनियर फिल्म में काम किया है।


Click it and Unblock the Notifications











