अमिताभ बच्चन से लेकर नुसरत भरूचा तक, कपड़ों की वजह से बॉलीवुड सेलेब्स हो चुके हैं ट्रोल

अपनी फिल्म 'मिली' के प्रमोशन के दौरान अपने कपड़ों को लेकर जाह्नवी कपूर को बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है। नेटिजेंस ने तो यहां तक कह दिया है कि उन्हें उर्फी जावेद की हवा लग गयी है। नीले रंग की इस ड्रेस में थाई स्लीट हैं ऊपर में फ्रंट कट आउट है। इसके साथ ही ड्रेस पर कुछ जगहों पर बड़े-बड़े सेफ्टी पिन भी लगे हुए हैं। आमतौर पर काफी कम समय ही ऐसा होता है जब जाह्नवी को उनकी ड्रेस के लिए ट्रोल किया जाता है। ऐसा पहला मौका नहीं है जब किसी स्टार को उनके ड्रेस के लिए ट्रोल किया जा रहा है। इससे पहले कई बड़े-बड़े स्टार्स को भी उनके ड्रेस के नेटिजेंस ट्रोल कर चुके हैं।
आइए ऐसे ही कुछ किस्से आपको बताते हैं

अमिताभ बच्चन :
अमिताभ बच्चन ने कुछ दिनों पहले केबीसी के सेट से एक फोटो शेयर किया था। जिसमें उन्होंने थोड़े अजीबो-गरीब ड्रेस पहन रखा था। इस ड्रेस को लेकर उनकी तुलना रणवीर सिंह से की जाने लगी। नेटिजेंस ने उनको ट्रोल करते हुए कमेंट किया 'लगता है आप पर उम्र का असर होने लगा है'। कमेंट बॉक्स में कई लोगों ने अमिताभ बच्चन के इस ड्रेस को लेकर मजाकिया लहजे में ही उनको ट्रोल किया था।

मलाइका अरोड़ा :
फिल्म निर्देशक करण जौहर की बर्थडे पार्टी में पहुंची मलाइका अरोड़ा को उनके अजीबो गरीब फैशन सेंस के लिए ट्रोल होना पड़ा था। पार्टी में वह नियॉन ग्रीन ब्लेजर के साथ मैचिंग शॉर्ट्स और इसके साथ नियॉन पिंक कलर का ब्रालेट टॉप पहना था। मलाइका के इस लुक को फैंस ने पसंद नहीं किया और उन्हें काफी ट्रोल होना पड़ा। नेटिजेंस ने उनके ड्रेसिंग सेंस को थर्ड क्लास तक करार दे दिया था।

अनन्या पांडे :
अनन्या पांडे को अक्सर उनके ड्रेस और बोल्ड अवतार के लिए ट्रोल किया जाता रहा है। फिल्म निर्माता अपूर्व मेहता की 50वीं बर्थडे पार्टी में क्रॉसेट का बॉडी सूट और बैक-थाई हाई स्लिट शियर ड्रेस पहनने को लेकर अनन्या को ट्रोल किया गया था। उनके इस ड्रेस को नेटिजेंस ने 'डिस्गस्टिंग' करार दिया था। हालांकि अनन्या के समर्थन में उनके पिता चंकी पांडे उतरे थे। उन्होंने अपने बयान में कहा था, "मुझे पता है, मेरी बेटी शो बिजनेस में है। वह जो भी पहनेगी बिना अश्लील दिखे उसे कैरी कर सकेगी"।

भूमि पेडनेकर :
सोनम कपूर की दिवाली पार्टी में सफेद कलर का ड्रेस पहनकर पहुंची भूमि पेडनेकर को ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा था। हालांकि इस ड्रेस में भूमि बेहद शांत दिख रही हैं लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स को उनका यह लुक पसंद नहीं आया था। यूजर्स ने 'अश्लील', 'उर्फी प्रभाव।' जैसी बातें कहकर ट्रोल किया। कुछ ने तो भूमि की ड्रेस को कार्टून नेटवर्क पोशाक तक कह डाली थी।

नुसरत भरूचा :
आमतौर पर नुसरत भरूचा के फैशन सेंस की सभी तारीफ करते हैं। लेकिन हाल ही में एक पार्टी में पहुंची नुसरत भरुचा को उनके ड्रेस के लिए काफी ट्रोल किया गया था। पार्टी में पिंक साटन का गाउन पहनकर पहुंची नुसरत की तुलना टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद से कर दी गयी। किसी ट्रोलर ने उन्हें 'उर्फी जावेद की बहन' को किसी ने 'उर्फी का प्रभाव' कहा। एक ट्रोलर ने उन्हें सलाह तक दे डाली 'तु उर्फी जावेद के साथ मत रहा कर बहन'।


Click it and Unblock the Notifications











