अमिताभ बच्चन से लेकर दीपिका पादुकोण तक, पार्टनर्स को इन नामों से पुकारते हैं सेलेब्स, जाने यहां
एक इंटरव्यू के दौरान हाल ही में कैटरीना कैफ ने खुलासा किया है कि पति विक्की कौशल उन्हें किस नाम से पुकारते हैं। कैटरीना ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि विक्की बहुत शांत हैं और मैं बहुत फास्ट और जल्दी ही नाराज हो जाती हूं। इसलिए विक्की मुझे 'पैनिक बटन' कहकर पुकारते हैं। बॉलीवुड के कई कपल्स हैं जिनकी निजी जिंदगी से जुड़ी बातों के बारे में फैंस अक्सर जानने की दिलचस्पी रखते हैं। बॉलीवुड सेलेब्स सिर्फ विक्की कौशल ही नहीं अमिताभ बच्चन से लेकर दीपिका पादुकोण तक अपने पार्टनर्स को प्यार से अलग-अलग नामों से पुकारते हैं।
आइए आपको बताते हैं बॉलीवुड सेलेब्स अपने पार्टनर्स को किन नामों से पुकारते हैं

अमिताभ बच्चन :
केबीसी के मंच पर अमिताभ बच्चन अक्सर कंटेस्टेंट्स से उनकी पत्नी के बारे में पूछते हैं तो उन्हें 'पत्नी जी' के नाम से संबोधित करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि अमिताभ बच्चन अपनी पत्नी जया बच्चन को किस नाम से पुकारते हैं। केबीसी के दौरान ही एक बार एक कंटेस्टेंट ने उनसे पूछा था कि वह अपनी पत्नी का नंबर किस नाम से अपने मोबाइल में सेव रखते हैं। इसका जवाब देते हुए अमिताभ बच्चन ने बताया था कि वह अपनी पत्नी जया का नंबर अपने मोबाइल में 'जप' के नाम से सेव रखते हैं।

रुबीना दिलैक :
छोटे पर्दे की स्टार रुबीना दिलैक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनकी तस्वीरों पर उनके पति अभिनव शुक्ला अक्सर प्यार लुटाते दिखते हैं। रुबीना इन दिनों डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' में व्यस्त हैं। रुबिना ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ फोटो शेयर की थी, जिसमें उन्होंने अपने कानों में 'बॉस लेडी' के स्टेटमेंट इयररिंग्स डाले हुए थे। इन फोटोज में रुबिना काफी सुन्दर लग रही थी। इस पोस्ट के कमेंट बॉक्स में अभिनव शुक्ला ने 'माई कड्डु' लिखा। इससे पता चलता है कि अभिनव प्यार से पत्नी रुबिना को कड्डु कहकर पुकारते हैं।

दीपिका पादुकोण :
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक-दूसरे के लिए अपना प्यार जताने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। हालांकि पिछले कुछ समय से दोनों की अलगाव की खबरें सामने आ रही हैं। लेकिन इस बारे में दोनों ने ही अभी तक कोई बयान नहीं दिया है। दीपिका प्यार से रणवीर को कैंडी बुलाती हैं वहीं रणवीर सिंह पत्नी दीपिका को बेबी या गुजराती पेट नेम छपली बुलाते हैं।

शाहिद कपूर :
बॉलीवुड के क्यूट कपल शाहिद कपूर और मीरा राजपूत अक्सर एक-दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आते हैं। दोनों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय भी रहते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो मीरा प्यार से पति शाहिद को शाडू और टॉमी के नाम से पुकारती है। यहां बता दें कि शाहिद ने फिल्म 'उड़ता पंजाब' में टॉमी का किरदार निभाया था।

अनुष्का शर्मा :
क्रिकेट के मैदान में हो या मैदान से बाहर विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा को प्यार जताना नहीं भूलते हैं। यह कपल अपनी निजी जिंदगी के बारे में ज्यादा बात करना पसंद नहीं करता है। रिपोर्ट्स की मानें तो अनुष्का को उनका परिवार 'नुशेश्वर' के नाम से पुकारता है जबकि विराट प्यार से पत्नी अनुष्का को 'नुष्की' के नाम से पुकारते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











