आलिया भट्ट से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, इन एक्ट्रेसेस के घर नन्हें मेहमानों ने रखे कदम

6 नवंबर को आलिया भट्ट ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। आलिया एक प्यारी से बेटी की मां बनीं। इस साल बॉलीवुड और छोटे पर्दे की कई एक्ट्रेसेस ने अपने घर नन्हें मेहमानों का स्वागत किया है। इस लिस्ट में सोनम कपूर, प्रियंका चोपड़ा जोनस, भारती सिंह, देबिना बनर्जी शामिल हैं। वहीं कई एक्ट्रेस जैसे बिपाशा बसु के घर जल्द ही बच्चों की किलकारियां गूंजने वाली है। देबिना बनर्जी अपने दूसरे बच्चे का स्वागत भी जल्द ही करने वाली हैं।
आइए जानते हैं इस साल किन एक्ट्रेसेस के घर नन्हें मेहमानों ने रखे कदम

आलिया भट्ट :
इस साल जिन एक्ट्रेस ने अपने घर बच्चों का स्वागत किया है, उस लिस्ट में सबसे नया नाम आलिया भट्ट का जुड़ गया है। आलिया ने 6 नवंबर को अपनी बेटी को जन्म दिया है। आलिया ने इसी साल अप्रैल में रणबीर कपूर संग एक निजी समारोह में सात फेरे लिए थे। घर में बच्चों की किलकारियां गूंजना निश्चित रूप से बेहद खास मौका होता है।

काजल अग्रवाल :
साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने इस साल अप्रैल में अपने बेटे नील किचलू को जन्म दिया था। काजल ने अक्टूबर 2020 में बिजनेसमैन गौतम किचलू संग शादी की थी।

प्रियंका चोपड़ा जोनस :
पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस संग दिसंबर 2018 में बेहद शानदार समारोह में शादी की थी। इस साल प्रियंका ने सरोगेसी से अपनी बेटी का स्वागत किया। प्रियंका ने अपनी बेटी नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा है, जो चोपड़ा और जोनस दोनों परिवारों को जोड़ती है।

सोनम कपूर :
सोनम कपूर ने 2018 में अपने ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से शादी की थी। बॉलीवुड दीवा के नाम से मशहूर सोनम ने इस साल अपने बेटे वायु को जन्म दिया। सोनम अक्सर बेटे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हालांकि अभी तक सोनम ने अपने बेटे का चेहरा नहीं दिखाया है।

देबिना बनर्जी :
शादी के लंबे अर्से बाद इस साल देबिना बनर्जी मां बनीं। देबिना ने इस साल अप्रैल में अपनी बेटी को जन्म दिया। देबिन जल्द ही दूसरी बार मां बनने वाली हैं। देबिना ने अपनी बेटी का नाम लियाना चौधरी रखा है। देबिना और लियाना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल होती है।

भारती सिंह :
भारती सिंह ने 2017 में हर्ष लिंबाचिया के साथ सात फेरे लिए थे। भारती ने इस साल अपने बेटे को जन्म दिया। भारती ने अपने बेटे का नाम लक्ष्य लिंबाचिया रखा है लेकिन वह प्यार से अपने बेटे को गोला कहकर पुकारती हैं। भारती अक्सर अपने शो के सेट पर गोला संग नजर आती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











