छोटे और बड़े पर्दे के इन सेलेब जोड़ियों के लिए अक्षय कुमार से लेकर करण जौहर तक बने क्यूपिड

From Akshay Kumar to Karan Johar, played cupid for these small and big screen celeb couples

कहा जाता है कि प्यार की कोई उम्र या सीमा नहीं होती है। लेकिन जब किसी खास को ढूंढने की बारी आती है तब, जब तक कोई क्यूपिड की तरह पीछे से धक्का देकर उस खास इंसान के सामने खड़ा ना कर दे, प्यार को स्वीकार करने की हिम्मत नहीं मिलती। यह बात जिस तरह से आम लोगों पर लागू होती है, ठीक उसी तरह यह बात सेलेब जोड़ियों पर भी लागू होती है। छोटे और बड़े पर्दे की सेलेब जोड़ियों के लिए उनका कोई ना कोई दोस्त क्यूपिड बनता है जो उनके प्यार को अंजाम तक पहुंचाने में अहम रोल अदा करता है।

आइए आपको कुछ ऐसे एक्टर्स के बारे में बताते हैं जो सेलेब जोड़ियों के लिए बने क्यूपिड

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा :

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा :

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी को लेकर बॉलीवुड की गलियों में चर्चाओं का बाजार काफी तेज है। कहा जा रहा है कि दोनों दिसंबर में एक-दूसरे का हमेशा के लिए हाथ थाम सकते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि इनकी लव स्टोरी का क्यूपिड कौन था ? अगर रिपोर्ट्स की मानें तो इस लव स्टोरी का क्यूपिड करण जौहर बने थे। यह सबको पता है कि करण जौहर, सिद्धार्थ मल्होत्रा को अपने बच्चे की तरह मानते हैं। कहा जाता है कि करण जौहर की पार्टी में ही कियारा और सिद्धार्थ पहली बार एक-दूसरे से मिले थे। सिर्फ इतना ही नहीं करण के चैट शो 'कॉफी विद करण' पर आकर ही कियारा ने सिद्धार्थ के साथ अपने रिश्तों पर सार्वजनिक तौर पर मुहर लगायी थी।

 सारा अली खान और कार्तिक आर्यन :

सारा अली खान और कार्तिक आर्यन :

सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की डेटिंग खबरें अब पुरानी पड़ चुकी हैं और दोनों के रिश्ते भी खत्म हो चुके हैं। लेकिन इन जोड़ी को करीब लाने का काम रणवीर सिंह ने किया था। 'कॉफी विद करण' में सारा अली खान ने कार्तिक आर्यन को अपना क्रश बताया था। यह बात जंगल में आग की तरह फैल गयी और रणवीर सिंह ने इसमें क्यूपिड बनने का काम किया। 2018 को एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान रणवीर ने फिल्म 'सिम्बा' की अपनी इस को-स्टार को कार्तिक आर्यन से मिलवाया। उस समय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें रणवीर सारा का हाथ कार्तिक के हाथों पर रखते हुए उसपर दिल का एक निशान बनाते हैं और दोनों की तरफ देखते हुए आंख मारकर चले जाते है। आगे चलकर सारा और कार्तिक के रास्ते अलग हो गये।

असिन और राहुल शर्मा :

असिन और राहुल शर्मा :

साल 2016 में जब असिन ने माइक्रोमैक्स के सीईओ राहुल शर्मा संग शादी की, तो सभी चौंक पड़े थे। दोनों के बीच अक्षय कुमार ने क्यूपिड का रोल निभाया था। यह सबको पता है राहुल शर्मा और अक्षय कुमार जिगरी दोस्त हैं। वहीं अक्षय ने कई फिल्मों में असिन के साथ काम किया है। एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय कुमार ने यह स्वीकार भी किया था कि उन्होंने ही असिन और राहुल शर्मा की 'सेटिंग' करवायी थी जिसके बारे में लंबे समय तक किसी को कानों-कान भनक भी नहीं पड़ी थी। अक्षय ने हंसते हुए बताया था कि दिल्ली में जब फिल्म 'हाउसफुल 4' की शूटिंग चल रही थी, उस समय वह लोग लुका-छिपी खेल रहे थे। एक बार उन्होंने जानबूझकर असिन और राहुल को एक अलमारी में छिपा दिया और इस तरह दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई।

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय :

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय :

यह बात को सबको पता है कि अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय को फिल्म 'गुरु' के प्रीमियर के दौरान प्रपोज किया था। लेकिन काफी कम लोगों को ही यह पता है कि वह करण जौहर ही थे, जो इनकी लव स्टोरी में क्यूपिड बने। दरअसल, करण और अभिषेक काफी अच्छे दोस्त हैं। एक बार फ्लाइट में जब करण ऐश्वर्या से मिले तो उन्हें ही सबसे पहले यह लगा कि अभिषेक और ऐश्वर्या की रियल लाइफ जोड़ी काफी हिट होगी। करण ने अभिषेक को बताया कि दोनों साथ में काफी अच्छे दिखेंगे और उन्होंने ऐश्वर्या को डेट करने की सलाह दी। इसके बाद ही फिल्म 'गुरु' की शूटिंग के दौरान दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया और 2007 में सात फेरों के बंधन में बंध गये।

 विवेक दहिया और दिव्यांका त्रिपाठी :

विवेक दहिया और दिव्यांका त्रिपाठी :

छोटे पर्दे के हिट शो 'ये हैं मोहब्बतें' में दिव्यांका और विवेक दोनों ने लंबे समय तक साथ में काम किया था। लेकिन विवेक कभी भी दिव्यांका से ज्यादा बात नहीं करते थे। विवेक दहिया को लगता था कि एक सीनियर एक्टर होने की वजह से दिव्यांका त्रिपाठी में काफी ज्यादा एटीट्यूड होगा। इसी शो में साथ काम कर रहे पंकज भाटिया 'बाला जीजू' को पहली बार लगा था कि दोनों साथ में अच्छे लगेंगे। वह दोनों एक्टर के बीच क्यूपिड बनकर आए। उन्होंने ही सबसे पहले दोनों की बात करवाई और उन्हें मिलवाया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X