आमिर खान से लेकर शाहरुख खान तक, फिल्में हुई फ्लॉप तो इन एक्टर्स ने लिया लंबा Break

हाल ही में आमिर खान ने फिल्मों से कुछ समय का ब्रेक लेने का फैसला लिया है। अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढ़ा' के बुरी तरह से फ्लॉप होने के गम से वह अभी तक उबर नहीं पाए हैं। आमिर पहले स्टार नहीं हैं, जिसने फिल्में फ्लॉप होने के बाद ब्रेक लेने का फैसला लिया हो। आमिर खान से पहले बॉलीवुड में कई स्टार्स ने लगातार फ्लॉप होती फिल्मों के गम से उबरने और नये अंदाज और एनर्जी के साथ फिर दर्शकों से सामने आने के लिए कुछ समय ब्रेक लिया था। इस लिस्ट में शाहरुख खान से लेकर अनुष्का शर्मा तक शामिल हैं।
आइए जानते हैं कौन से एक्टर्स ने फिल्मे फ्लॉप होने के बाद कुछ समय का ब्रेक लिया था

शाहरुख खान :
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने काफी उम्मीदों के साथ साल 2018 में फिल्म 'जीरो' को रिलीज किया था। फिल्म में शाहरुख के साथ अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ भी नजर आयी थी। फिल्म दर्शकों को पसंद नहीं आयी और बुरी तरह से पीट गयी। इस फिल्म के फ्लॉप होने के बाद शाहरुख खान ने फिल्मों से लंबा ब्रेक ले लिया। हालांकि अब वह एक साथ तीन फिल्में 'पठान', 'जवान' और 'डंकी' के साथ बॉक्स ऑफिस पर वापसी कर रहे हैं। शाहरुख अपनी तीनों फिल्मों को लेकर बेहद आत्मविश्वासी हैं और कई बार इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा भी है, "तीनों फिल्में ही ब्लॉकबस्टर होंगी"।

अनुष्का शर्मा :
फिल्म 'जीरो' के फ्लॉप होने का असर अनुष्का शर्मा पर भी पड़ा। कहा जाता है कि इस फिल्म के फ्लॉप होने के बाद वह भी मानसिक रूप से काफी टूट चुकी थी। उन्होंने फिल्मों से लगभग 5 सालों का ब्रेक ले लिया। इस दौरान वह प्रेग्नेंट हुई और बेटी वामिका को जन्म दिया। अनुष्का लंबे गैप के बाद अब क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक 'चाकदा एक्सप्रेस' के साथ फिर से वापसी करने वाली है।

उदय चोपड़ा :
फिल्म 'धूम 3' के बाद एक्टर उदय चोपड़ा फिल्मों में फिर नजर नहीं आए। यह फिल्म तो हिट हो गयी लेकिन उदय चोपड़ा का एक्टिंग कॅरियर कुछ खास धूम नहीं मचा सका। इस वजह से उदय ने फिल्मों में एक्टिंग से किनारा कर लिया। अब वह पूरी तरह से फिल्म प्रोडक्शन पर ध्यान देते हैं।

अरबाज खान :
अरबाज खान ने सलमान खान स्टारर कुछ फिल्मों में सपोर्टिंग एक्टर का किरदार निभाया था। खासतौर पर फिल्म 'दबंग' और 'दबंग 2' में उनके किरदार को पसंद किया गया था। अरबाज आखिरी बार मलयालम फिल्म 'बिग ब्रदर' में नजर आये थे। एक्टिंग कॅरियर के अच्छा नहीं चलने पर अरबाज ने लंबे समय से फिल्मों से किनारा कर रखा है। लंबे गैप के बाद अरबाज वेब सीरीज 'तनाव' में नजर आए थे।

तुषार कपूर :
एक्टर तुषार कपूर फिल्मों में अपनी एक्टिंग का खास जलवा नहीं दिखा सकें। हालांकि फिल्म 'गोलमाल' फ्रेंचाइजी की फिल्मों में उनको लकी के किरदार में काफी पसंद किया गया था। लेकिन इसके अलावा उनकी सोलो हीरो वाली कोई फिल्म खास कुछ कारनामा नहीं दिखा सकी। इसलिए तुषार ने फिल्मों में एक्टिंग से ब्रेक ले लिया। वह लंबे समय बाद फिल्म 'सिंबा' के गाने 'आंख मारे...' में नजर आए थे। तुषार फिल्म इंडस्ट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications