फ्रेंडशिप डे 2021: अमिताभ बच्चन, आमिर से लेकर ऋतिक, करीना की ये फिल्में पेश करती हैं दोस्ती की मिसाल
अगस्त के पहले रविवार को दुनियाभर में लोग फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेट करते हैं। हर उम्र के लोगों के लिए यह दिन बेहद खास होता है क्योंकि दोस्तों की बिना जिंदगी कैसी! यूं तो दोस्तों को प्यार दिखाने के लिए कोई खास दिन की जरूरत नहीं है, लेकिन हर रिश्ते की तरह यदि इसे भी जश्न में बदलने का मौका मिले, तो क्यों नहीं। बॉलीवुड ने भी दोस्ती के रिश्ते को अपनी फिल्मों में बखूबी दिखाया है।
सूरज बड़जात्या की फिल्म 'मैंने प्यार किया' के फ्रेंडशिप कैप से लेकर करण जौहर की 'कुछ कुछ होता है' के फ्रेंडशिप बैंड तक.. बॉलीवुड फिल्मों में दोस्ती को काफी दिलचस्प तरीके से दिखाया है। युवाओं के बीच ये फिल्में काफी पॉपुलर भी रहीं।

वहीं, इस रिश्ते पर बनी कुछ फिल्में ऐसी हैं जो आपके दिल को छूती हैं, जहां भावनाओं को ऊपर रखा गया है। राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म 'दोस्ती' से लेकर शोले, 3 इडियट्स, दिल चाहता है तक.. बॉलीवुड फिल्मों में दोस्ती के अलग अलग पहलू को दिखाया गया है। इन फिल्मों की कहानी हमारे आपके जिंदगी के काफी करीब लगती है।
बॉलीवुड में दोस्ती पर बनी कुछ बेहतरीन फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











