हर किसी की बन गई 'फ्रेश जोड़ी'..पुराने को करो Bye.bye..
बॉलीवुड में हाल फिलहाल में आने वाली कई फिल्मों में हमें नई और फ्रेश जोड़ियां दिखने वाली है और इन्हें साथ में स्क्रीन शेयर करते देखना वाकई मजेदार होगा। आप भी देखिए लिस्ट।
ज्यादातर फैन्स फिल्मों में हमेशा हिट जोड़ियों को देखना चाहते हैं जैसे शाहरूख खान और काजोल, रणबीर-दीपिका, वरूण- आलिया लेकिन अब की आने वाली फिल्मों में इन सबसे हटकर कुछ नया दिखने वाला है।
चलिए हम आपको समझाते हैं दरअसल ऋतिक रोशन और यामी गौतम की फिल्म काबिल का ट्रेलर आ गया और लोग ट्रेलर को और ऋतिक को काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म में पहली बार ऋतिक रोशन और यामी गौतम साथ में दिखेंगे। ट्रेलर में तो दोनों काफी क्यूट लग भी रहे हैं।
[फिल्मों में BLIND का रोल मतलब सुपरहिट..चाहे हो 'काबिल' ऋतिक या अक्षय कुमार]
ऐसा नहीं है कि ऋतिक रोशन और यामी गौतम की ही फ्रेश जोड़ी फिल्म में दिखाई देने वाली है। जी नहीं ऐसा लगता है हमारे स्टार्स ने सोच लिया है कि अब कुछ नया करना चाहिए क्योंकि लोग एक्सपेरीमेंट भी पसंद करते हैं। इसलिए कई नई और फ्रेश जोड़िया हमें फिल्मों में दिखने वाली है।
चलिए हम आपको बताते हैं आने वाली फिल्मों में कौन कौन सी फ्रेश जोड़ी आपको फिल्मों में दिखाई देगी जिन्हें एक साथ स्क्रीन शेयर करते देखना काफी मजेदार होगा।


Click it and Unblock the Notifications