OTT Release December: 5 Must Watch सीरीज - फिल्मों से खत्म होगा 2022, नहीं देखा तो बड़ा पछताओगे

Freddy, India lockdown

OTT Release December:दिसंबर महीने की शुरुआत के साथ साल 2022 अपने अंत की तरफ आ गया है। ऐसे में ठंड के इस मौसम में सिनेमा लवर्स के लिए ओटीटी पर कई ऐसी सीरीज और फिल्में रिलीज हो रही हैं जो घर पर उन्हें एंटरटेनमेंट का पूरा पैकेज देने के लिए तैयार बैठा है। दिसंबर में रोमांस, थ्रिलर के साथ सस्पेंस से भरी कहानियों की फेहरिस्त लगी हुई है। चलिए फिर आपको बताते हैं कि ऐसी कौन सी फिल्में और सीरीज हैं जो कि आपके लिए साल के आखिरी महीने में देखना मस्ट वॉच बना हुआ है। जी5, नेटफ्लिक्स और डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर कौन से बिग स्टार्स के शो, फिल्में और सीरीज रिलीज के लिए तैयार हैं। आप यह लिस्ट अपने कैलेंडर में नोट कर लीजिए।खासकर इन 5 सीरीज की चर्चा सबसे तेज है। जिसे आप देखना भूल ही नहीं सकते हैं। तो चलिए इंतजार किस बात का आपको दिखाते हैं..

फ्रेडी- 2 दिसंबर ( डिज्नी प्लस हॉटस्टार)

फ्रेडी- 2 दिसंबर ( डिज्नी प्लस हॉटस्टार)

भूल भुलैया 2 के हिट होने के बाद कार्तिक आर्यन की अगली फिल्म फ्रेडी चर्चा में है। फ्रेडी के ट्रेलर में कार्तिक आर्यन के किरदार और लुक की काफी तारीफ हो रही है। कार्तिक ने भी कहा है कि इस फिल्म में काम करना उनके लिए रातों की नींद उड़ाने के बराबर था। यह फिल्म फ्रेडी नाम के व्यक्ति पर बेस्ड है।

इंडिया लॉकडाउन- 2 दिसंबर( जी5)

इंडिया लॉकडाउन- 2 दिसंबर( जी5)

कोरोना लॉकडाउन से देश बाहर आ गया है। जी 5 इंडिया लॉकडाउन की कहानी लेकर आया है। जी 5 की ओरिजिनल फिल्म इंडिया लॉकडाउन कोविड महामारी के दौरान देश के खराब हालत को दिखाती है।प्रतीक बब्बर, श्वेता बसु प्रसाद, अहाना कुमार मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म भी 2 दिसंबर को रिलीज हो रही है।

 द रेलवे मैन- 2 दिसंबर ( YRF)

द रेलवे मैन- 2 दिसंबर ( YRF)

इरफान खान के बेटे बाबिल खान की पहली वेब सीरीज द रेलवे मैन भी 2 दिसंबर को रिलीज हो रही है। जो कि साल 1984 के भोपाल गैंसकांड पर आधारित है। बाबिल के अलावा फिल्म में केके मेनन, आर माधवन भी मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे। यह फिल्म ओटीटी एप वाईआरएफ एंटरटेनमेंट पर देखी जा सकती है।

मूविंग इन विद मलाइका - 5 दिसंबर( डिज्नी + हॅाटस्टार)

मूविंग इन विद मलाइका - 5 दिसंबर( डिज्नी + हॅाटस्टार)

बॅालीवुड की फैशन क्वीन मलाइका अरोड़ा भी अपना शो मूविंग इन विद मलाइका लेकर आ रही हैं। 5 दिसंबर से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर इसे देखा जा सकता है। जहां पर मलाइका अपनी निजी जिंदगी की रियलिटी दिखाती हुई नजर आयेंगी। मलाइका के दोस्त और परिवार के लोग इस शो का हिस्सा बनेंगे।

राणा नायडू- 24 दिसंबर( नेटफ्लिक्स )

राणा नायडू- 24 दिसंबर( नेटफ्लिक्स )

राणा नायडू नेटफ्लिक्स पर दिखाई जाएगी। 24 दिसंबर को इसे रिलीज किया जाएगा। राणा दग्गुबाती की यह सीरीज क्राइम बेस्ड है। एक्शन से भरपूर बाहुबली के राणा का अंदाज उनके फैंस को देखने मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X