2020 में थियेटर में चार बड़ी फिल्में और केवल दो त्योहार - बॉक्स ऑफिस पर कौन टिकेगा और कौन बिकेगा
अनलॉक 5 में थियेटर खुलने की खबर सुनकर बॉलीवुड फैन्स काफी खुश हैं। वहीं दूसरी तरफ, अब अगर साल 2020 की बात करें तो केवल दो ही महीने बचे हैं। महाराष्ट्र सहित कई राज्य पहले ही साफ कर चुके हैं कि उन राज्यों में 31 अक्टूबर तक थियेटर बंद ही रहेंगे। ऐसे में स्टार्स के पास फेस्टिवल रिलीज़ के नाम पर केवल दो त्योहार बचेंगे - दीवाली और क्रिसमस - न्यू ईयर।
दीवाली की बुकिंग पहले ही वरूण धवन और सारा अली खान स्टारर कुली नं. 1 और अक्षय कुमार स्टारर लक्ष्मी बम ले चुके हैं। जहां कुली नं.1 प्राइम पर रिलीज़ हो रही है वहीं लक्ष्मी बम, डिज़्नी हॉटस्टार पर।

इसके अलावा रिलीज़ को तैयार हैं दो और फिल्में - रणवीर सिंह की 83 और अक्षय कुमार की सूर्यवंशी। और रिलीज़ के लिए त्योहार बचता है एक - क्रिसमस, न्यू ईयर।
अब ये फिल्में रिलीज़ को लेकर क्या फैसला लेती हैं ये तो वक्त ही बताएगा लेकिन इनके थियेटर में लौटने से फैन्स की खुशी इस बात की गारंटी दे रही है कि ये फिल्म धमाकेदार तरीके से नहीं लेकिन औसत से ज़्यादा ही कमाई करेंगी।


Click it and Unblock the Notifications











