जब बॉलीवुड की इस हसीना को किडनैप करना चाहता था ये पाकिस्तानी क्रिकेटर, बोला- पहली नज़र में ही मुझे उनसे...

Shoaib Akhtar Sonali Bendre

Shoaib Akhtar Fall In Love With Sonali Bendre: सोनाली बेंद्रे 90 के दशक की एक मशहूर अभिनेत्री रह चुकी हैं और कई सारी सुपरहिट फिल्मों में भी वह काम कर चुकी है। जिसमें हम साथ साथ हैं और दिलजले के अलावा सरफरोश जैसी फ़िल्में भी शामिल है। उनकी सादगी ने हर किसी के दिलों को जीत लिया और आज के वक्त में वह किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है।

सोनाली बेंद्रे के 90 के दशक में काफी सारे चाहने वाले थे। लेकिन इसी लिस्ट में पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर का भी नाम शामिल है। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान सोनाली बेंद्रे को लेकर कहा था कि उन्हें एक्ट्रेस काफी पसंद है और वह उन्हें अपना बनाना चाहते हैं। आज हम आपको यही बताने वाले हैं कि क्रिकेटर ने ऐसा क्या कहा था।

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर का नाम क्रिकेट वर्ल्ड में रावलपिंडी एक्सप्रेस के तौर पर जाना जाता था। लेकिन वह सोनाली बेंद्रे के प्यार में पूरी तरीके से कैद हो चुके थे और देखते ही देखते वह उनसे बेइंतहा प्यार करने लगे। हालांकि ये प्रेम कहानी पूरी नहीं हो सकी और शोएब तो एक्ट्रेस को किडनैप भी करने वाले थे।

एक पुराने इंटरव्यू के दौरान शोएब अख्तर ने बताया था कि भारत दौरे पर "मैंने पहली बार बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे को देखा था। मुझे पहली नजर में ही उनसे प्यार हो गया था और मैं उन्हें प्रपोज करना चाहता था। मैं सोच रहा था कि अगर वह रिश्ता ठुकरा देती है तो मैं उन्हें किडनैप कर लूंगा।" हालांकि अब सालों बाद एक्ट्रेस ने क्रिकेटर के बयान पर रिएक्ट किया।

दरअसल हाल ही में सोनाली बेंद्रे को शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट में देखा गया था। जहां उन्होंने शोएब अख्तर के प्रपोजल पर रिएक्ट किया। इस दौरान अभिनेत्री से जब सवाल किया गया तो जवाब में उन्होंने शोएब अख्तर के प्रपोजल के रियल होने पर शक किया। उन्होंने कहा कि ये वो दौर था जब फेक न्यूज़ काफी चला करती थी। इसमें कितनी सच्चाई है यह कह पाना काफी मुश्किल है। हालांकि अभिनेत्री ने लोगों द्वारा उन्हें इतना पसंद करने पर आभार जताया।

More from Filmibeat

Read more about: shoaib akhtar sonali bendre
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X