तलाकशुदा महिला से रचाई शादी..बने 3 बच्चों के पिता फिर सौतेली बेटी के लिए लड़ी लड़ाई.. असली मर्द है अनिल कुंबले

भारतीय पूर्व क्रिकेटर रह चुके अनिल कुंबले 53 साल के हो चुके हैं और आपको बता दें कि वह एक इंजीनियर से खिलाड़ी बने। अपने जीवन में उन्होंने क्रिकेट में कामयाबी हासिल की। लेकिन इसी के साथ-साथ निजी जिंदगी में भी वह सुर्खियों में रहे। आज हम आपको अनिल कुंबले की लव स्टोरी के बारे में बताने वाले हैं जो कि किसी फिल्मी कहानी से काम नहीं है। क्रिकेटर ने एक बच्चे की मां का भरोसा जीत और इतना ही नहीं कानूनी लड़ाई लड़के एक बेटी का साथ भी हासिल कर लिया। क्रिकेटर अब तीन बच्चों के पिता बन चुके हैं।
पढ़ाई से लेकर क्रिकेट तक में माहिर थे अनिल
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अनिल कुंबले का जन्म 17 अक्टूबर 1970 में हुआ था। उनका मूल नाम राधा कृष्ण कुंबले है। लेकिन बाद में वह अनिल के नाम से काफी मशहूर हो गए। शुरू से ही वह पढ़ाई के साथ-साथ क्रिकेट की तरफ भी काफी ज्यादा खींचे चले आए। अनिल ने अपनी स्कूलिंग पूरी करने के बाद में साल 1990 में इंग्लैंड दौरे में स्पिन और फिरकी गेंदबाजी के दम पर क्रिकेट की दुनिया में अपना सफर शुरू किया। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने पढ़ाई को नहीं छोड़ा।
18 साल के करियर में अनिल का कभी नहीं आया विवादों में नाम
इसके बाद में साल 1992 में राष्ट्रीय विद्यालय कॉलेज आफ इंजीनियरिंग से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की। लेकिन हमेशा से ही उनका क्रिकेट से बहुत प्यार था। जिसके चलते उन्होंने किताबों को छोड़ क्रिकेट की तरफ अपना कैरियर बनाना सही समझा। स्पिन गेंदबाज के रूप में उन्होंने करियर शुरू किया और टीम इंडिया के कप्तान बने। अनिल रिटायरमेंट के बाद भारतीय टीम के कोच भी रह चुके हैं। अनिल का उनके 18 साल के करियर में कभी भी किसी विवाद में नाम नहीं शामिल हुआ।
अनिल कुंबले ने चेतना के साथ रचाई दूसरी शादी
अगर हम अनिल कुंबले की निजी जिंदगी के बारे में बात करते हैं तो आपको बता दें कि उनकी पत्नी का नाम चेतन रामतीर्थ है और वह उनकी दूसरी पत्नी है। चेतना की शादी साल 1986 में मैसूर के एक स्टोर ब्रोकर के साथ में हुई। उस समय कुंबले एक स्कूल जाने वाले स्टूडेंट हुआ करते थे। अनिल और चेतन की मुलाकात हुई तो उन्हें पहली बार में मिलकर काफी अच्छा महसूस हुआ और दोनों की दोस्ती आगे बढ़ती चली गई। चेतन ने अनिल के साथ में खुद का रिश्तो से भरोसा उठ जाने की बात भी बताई। लेकिन इसके बावजूद अनिल ने चेतना का भरोसा जीत लिया।
अनिल ने सौतेली बेटी की लड़ी कानूनी लड़ाई
चेतना ने अनिल के साथ मिलकर चेतना ने अनिल के साथ मिलकर। वह एक ट्रैवल एजेंसी में काम करने लगी। साल 1999 में अनिल और चेतना ने शादी रचाई। लेकिन चेतन की पहले पति से एक बेटी थी और वह उसे अपने साथ रखना चाहती थी। लेकिन उनका पहला पति इसके खिलाफ था। लेकिन अनिल और चेतना ने साथ मिलकर कानूनी लड़ाई लड़ी और अपनी बेटी का साथ जीता। अनिल और चेतना के दो बच्चे भी हुए। जिसके चलते अब वह तीन बच्चों के माता-पिता बन चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications