बॉलीवुड में विदेशी एक्ट्रेस, कई Flop तो कई सुपरस्टार, सलमान-अक्षय के साथ की फिल्में
बॉलीवुड में यूं तो हर साल कई हजारों-करोड़ों लोग किस्मत आजमाने के लिए आते हैं लेकिन इनमें से कुछ ही ऐसे होते हैं जिन्हें फिल्में मिलती हैं। न सिर्फ भारत से बल्कि बॉलीवुड में तो लोग विदेशों से भी किस्मत आजमाने पहुंचते हैं। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म लवरात्री की एक्ट्रेस वरीना हुसैन इस बात का सबूत हैं। वरीना अपनी फिल्म से पहले ही खूबसूरती के लिए जबरदस्त सुर्खियों में रह चुकी हैं। बता दें कि वरीना भारत से नहीं हैं बल्कि उनके पिता ईरानी और मां अफ्गानी थीं।
[बॉलीवुड की 10 बेस्ट सस्पेंस थ्रिलर फिल्में, अक्षय कुमार ने 2 बार चौंकाया, देखते रह गए सब]
सिर्फ वरीना ही नहीं बॉलीवुड में कैटरीना कैफ जैसी एक्ट्रेस भी हैं जो भारत से नहीं हैं लेकिन आज सुपरस्टार एक्ट्रेस के तौर पर बॉलीवुड पर राज करती हैं। कैटरीना कैफ ब्रिटिश हैं लेकिन उन्हें बॉलीवुड ने ऐसे अपनाया कि वे अब पूरी तरह भरतीय बन चुकी हैं। भारत में उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग देखकर कोई नहीं कह सकता कि कैट भारत से नहीं हैं। वहीं वे खुद भी भारतीय सभ्यता को पूरे दिल से मानती और फॉलो करती हैं।

वहीं ये तो रही कैटरीना की बात वहीं बॉलीवुड में कई और एक्ट्रेस भी विदेशी हैं। और तो कई विदेशी एक्ट्रेस बॉलीवुड में कब काम करके चली गईं पता भी नहीं चला। तो चलिए इसी बात पर आगे जानें बॉलीवुड की उन विदेशी एक्ट्रेसेस के बारे में-


Click it and Unblock the Notifications











