Flop Actors : अपने भाईयों की तरह करियर में सफल नहीं हो पाए हिट एक्टर्स के ये फ्लॉप भाई

बॉलीवुड में ऐसी कई भाईयों की जोड़ियां हैं जिनका एक भाई तो बॉलीवुड में काफी सफल है लेकिन दूसरे भाई का करियर बॉलीवुड में खास सफल नहीं हो पाया। हालांकि इन एक्टर्स ने अपने लिए करियर के दूसरे विकल्पों को तलाशा और उनमें निश्चित रूप से सफलता पायी लेकिन फिल्मों में बतौर एक्टर ये उतने सफल नहीं हो पाये जितना उनके भाईयों का करियर रहा। इस लिस्ट में सोहेल खान, अरबाज खान, रोहित रॉय और संजय कपूर जैसे एक्टर शामिल हैं।

सोहेल खान :
सलमान खान के भाई सोहेल खान ने फिल्मों में बतौर एक्टर अपनी किस्मत आजमायी। सोहेल ने 'मैंने प्यार क्यूं किया', 'मैंने दिल तुझको दिया' जैसी फिल्मों में काम किया है। लेकिन उनका एक्टिंग करियर सफल नहीं रह पाया। इसलिए वह प्रोड्यूसर-डायरेक्टर बन गये।

अरबाज खान :
एक्टर के तौर पर भी अरबाज खान खास कमाल नहीं दिखा पाये। अरबाज ने सलमान खान के साथ फिल्म 'हैलो ब्रदर' जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा वह 'मैं जरूर आउंगा', 'कुछ ना कहो' में भी नजर आए थे।

संजय कपूर :
अनिल कपूर के भाई संजय कपूर बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में नजर आए थे। इनमें 'राजा', 'बेकाबू', 'सोच' और 'शक्ति' प्रमुख है। लेकिन उनका फिल्मी करियर उनके भाई अनिल कपूर जितना सफल नहीं रहा।

फैजल खान :
आमिर खान के भाई फैजल खान ने 1988 में फिल्म 'कयामत से कयामत तक' से डेब्यू किया था। लेकिन फैसल अपने भाई आमिर की तरह सुपरस्टार तो बनना दूर उनका फिल्मी करियर कभी ठीक तरह से चल भी नहीं पाया।

कुणाल रॉय कपूर :
आदित्य रॉय कपूर के भाई कुणाल रॉय कपूर का एक्टिंग करियर उनके भाई की तरह सफल नहीं रहा। कुणाल ने 'दिल्ली बेली', 'नौटंकी साला', 'ये जवानी है दीवानी' जैसी फिल्मों में काम किया है लेकिन किसी भी फिल्म में उन्हें लीड रोल नहीं दिया गया।


Click it and Unblock the Notifications











