सलमान खान ने फोन पर धमकाया, 42 बार किया कॉल, इस सुपरस्टार का चौंकाने वाला खुलासा- FlashBack
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर धडल्ले से वायरल हो रही.. 24 घंटों के अंदर इस पर कई मीम बन गए तो तरह-तरह के कमेंट्स भी मिल गए। और तो और इस तस्वीर से बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक गलियारों में भी हलचल मच गई। दरअसल, ये तस्वीर नहीं बल्कि पीएम नरेंद्र मोदी की आने वाली फिल्म 'नरेंद्र मोदी' का पोस्टर है.. देश के प्रधानमंत्री मोदी पर बन रही इस बायोपिक में खुद पीएम का किरदार निभा रहे हैं अभिनेता विवेक ओबेरॉय.. बस फिर क्या था विवेक तो रातों-रात सुर्खियों आ गए।
[Krrish 4 की एक्ट्रेस, ऐसी तगड़ी खबरें कि मच गई खलबली, सच्चाई जानकर चौंक जाएंगे आप]
विवेक की बात करें तो उन्हें इंडस्ट्री में 17 साल हो गए हैं लेकिन वे फिल्मों से ज्यादा कॉन्ट्रोवर्सीज के चलते सुर्खियों में रहे हैं। उन्होंने जाने-अनजाने सलमान खान से पंगा ले लिया था। बात उन दिनों की है जब वे करियर के पीक में थे उसी दौरान उनकी लाइफ में ऐश्वर्या राय की एंट्री हुई। माना जाता है कि एश्वर्या और विवेक की नजदीकियों से सलमान खान बेहद खफा हो गए थे। जिसके बाद उन्होंने विवेक के साथ कभी काम नहीं करने की ठान ली थी। जिससे विवेक के करियर पर बहुत बुरा असर पड़ा।

मामला तब गंभीर हो गया जब एक बार विवेक ने एक होटल के कमरे में प्रेस कॉनफ्रेंस बुलाई और खुलासा किया कि उन्हें सलमान की तरफ से जान से मारने की धमकी भरे फोन आ रहे हैं। यही नहीं सलमान ने उन्हें 42 बार कॉल किया। इस वाकये के बाद न सिर्फ ऐश्वर्या ने उनसे किनारा कर लिया बल्कि विवेक के हाथ से बड़ी-बड़ी फिल्मों के ऑफर भी निकल गए। उनका करियर बिल्कुल तबाह हो गया।
विवेक ओबरॉय की सबसे खास बात ये है कि उन्होंने ना तो कभी खुद की गलती छिपाने की कोशिश की और ना हीं कभी सामने वाले की। देखिए विवेक ओबरॉय की आज तक की वो बातें जिसे उन्होंने कुबूल किया और हमेशा सच-सच बताया।


Click it and Unblock the Notifications