Flashback PICS: ये दो सुपरस्टार्स थे बेस्ट फ्रैंड्स.. आज जुदा हैं राहें!
[फीचर] शाहरूख खान और प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के उन दोस्तों में शुमार थे, जिनकी दोस्ती के बारे में सभी वाकीफ थे। शाहरूख प्रियंका को अपनी बेस्ट फ्रैंड मानते थे, वहीं प्रियंका भी शाहरूख की बहुत बड़ी फैन थीं। फिल्म 'डॉन' में साथ काम करते हुए प्रियंका ने एक इंटरव्यू में खुशी जाहिर की थी कि 'मुझे अब तक विश्वास नहीं हो रहा है कि मैं किंग खान के साथ काम कर रही हूं।'
वहीं, काफी कम लोगों को पता होगा कि प्रियंका चोपड़ा को मिस इंडिया के सवाल-जवाब राउंड में शाहरूख खान ने ही सवाल किया था। लेकिन बॉलीवुड की कई दोस्ती की तरह इस जोड़ी को भी किसी की नजर लग गई और कुछ एक फिल्मों के बाद दोनों ने एक दूसरे से दूरी बना ली।
यहां देखें प्रियंका चोपड़ा और शाहरूख खान की तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications

