''पैसों के चक्कर में मैंने कई गलत फिल्में की हैं....''- सलमान खान
यहां पढ़ें सुपरस्टार सलमान खान का एक पुराना इंटरव्यू जहां उन्होंने कई बड़े खुलासे किये हैं।
सुपरस्टार सलमान खान आज नहीं बल्कि दशकों से फैंस के दिलों पर राज़ कर रहे हैं। सलमान देश के एक ऐसे सुपरस्टार हैं, जिनसे जुड़ी बातें जानने की फैंस में काफी उत्सुकता होती है क्योंकि सलमान की खुद ही लाइफ भी किसी फिल्म से कम नहीं।
[यहां पढ़ें- 'आमिर को सीनियर की तरह बर्ताव करना चाहिए.. सुपरस्टार की तरह नहीं..']
खैर, हाल ही में सलमान खान की एक पुरानी इंटरव्यू हमारे हाथ लगी, जहां उन्होंने अपनी फिल्में, अपने करियर पर खुलकर बातें की हैं। यहां तक की सलमान ने यह भी माना कि उन्होंने कई गलत फिल्मों का चुनाव भी किया था।

यह इंटरव्यू साल 1998 का है, जब सलमान- काजोल की फिल्म प्यार किया तो डरना क्या.. रिलीज हुई थी। बता दें, यह सलमान खान की हिट फिल्म थी। लेकिन उससे पहले सलमान का करियर कुछ खास नहीं चल रहा था।


Click it and Unblock the Notifications