OUCH: 100 लोगों के सामने....इन्होंने सलमान को बुलाया पर कहा...चलो शाहरूख...सिट्टी पिट्टी गुम
बॉलीवुड के पुराने किस्से सुनने सुनाने बैठो तो मज़ा काफी आता है। ऐसा ही एक मज़ेदार किस्सा है सलमान खान की फिल्म सलाम ए इश्क के सेट से। जो सलमान खान ने खुद ही किसी इंटरव्यू में बताया।
हुआ यूं कि सलाम - ए - इश्क, निखिल आडवाणी डायरेक्ट कर रहे थे। सीन रेडी था, सलमान रेडी थे, डायरेक्टर को एक्शन बोलना था। उन्होंने पूछा कैमरा रेडी...आवाज़ आई हां। फिर उन्होंने पूछा - शाहरूख रेडी?

सलमान उन्हें देखने लगे। बाकी सब की सिट्टी पिट्टी गुम हो गई। निखिल को भी लगा कि गड़बड़ हो गई....सीटी बज गई। लेकिन ये सलमान और शाहरूख की लड़ाई से पहले का वाकया था।
तो सलमान ने भी निखिल की टांग खींचते हुए कहा - हां करण (जौहर वाले) मैं रेडी हूं। और बस इतना सुनना था कि पूरा क्रू हंस पड़ा। वैसे ये तो एक ही किस्सा है।
सलमान के ऐसे छोटे मोटे किस्सों का पिटारा है हमारे पास। तो हम आपके सामने खोल देते हैं -


Click it and Unblock the Notifications