करीना कपूर ने रखी फीस बढ़ाने की डिमांड, रिजेक्ट की शाहरूख की ये फिल्म
करण जौहर का फिल्म कल हो ना हो के 16 साल पूरे हो चुके हैं और हर साल इस फिल्म की याद करीना कपूर को थोड़ा दुखी ज़रूर कर देती होगी। दरअसल, इस फिल्म में नैना का किरदार, करीना कपूर के लिए लिखा गया था और वही इस फिल्म में नैना का किरदार निभाने वाली थी।
लेकिन करीना कपूर ने इस फिल्म के लिए अपनी फीस बढ़ा दी और करण जौहर करीना कपूर को इतनी फीस देने के लिए तैयार नहीं थे। फिर करीना कपूर ने सूरज बड़जात्या की मैं प्रेम की दीवानी हूं साइन की और फिल्म की शूटिंग के लिए चली गईं।

इस दौरान, करीना कपूर ने ना करण जौहर का फोन उठाया और ना ही उन्हें जवाब दिया कि आखिर वो फिल्म करेंगी या नहीं। इस बात से करण जौहर काफी दुखी हुए और नाराज़ भी। इसके बाद करण जौहर ने ये फिल्म प्रीती ज़िंटा को दे दी।
इस बात की वजह से करण जौहर और करीना कपूर के बीच काफी समय तक बातचीत बंद रही। बाद में करीना ने करण से माफी मांगी और कॉफी विद करण में माना कि इस फिल्म को ना करना उनके करियर की सबसे बड़ी गलती थी।
देखिए करीना के करियर की ऐसी ही गलतियां -


Click it and Unblock the Notifications












