FLASHBACK: "मैं नहीं चाहता कि वरुण धवन बॉलीवुड का अगला गोविंदा बन कर रह जाए"
वरुण धवन ने बॉलीवुड में जबसे कदम रखा है, उनकी एनर्जी और कॉमेडी की वजह से उन्हें हमेशा गोविंदा से जोड़ा जाता रहा है। वरुण को इस तरह की तुलना से कोई फर्क नहीं पड़ता। उनके पिता डेविड धवन ने गोविंदा के साथ कई फिल्में की हैं और भी गोविंदा की बहुत इज्जत करते हैं। लेकिन बता दें, गोविंदा को यह बिल्कुल पसंद नहीं कि किसी भी नए स्टार की तुलना उनसे की जाए।
एक पुराने इंटरव्यू में गोविंदा ने साफ कहा था- जब रणवीर सिंह आया, तो लोगों ने कहा गोविंदा.. जब वरूण आया, तो लोगों ने कहा गोविंदा। यह तुलना करना बिल्कुल गलत है। आप खुद ही देखो, इन दोनों की बॉडी तो सलमान जैसी है। लेकिन किसी की हिम्मत है कि यह कहें ये सलमान जैसे हैं। क्यों..! क्योंकि इन्हें पता है कि यदि कह देंगे कि सलमान जैसे हैं तो अगले दिन से फिल्म नहीं मिलेगी।

कभी एक साथ 17 फिल्में करने वाली गोविंदा- डेविड धवन की जोड़ी अचानक ही अलग हो गई। गोविंदा इस बात से काफी खफा हैं और मानते हैं जरूरत के वक्त निर्देशक ने उनका साथ नहीं दिया। गोविंदा ने कहा- बॉलीवुड ही नहीं, हर जगह यही होता आया है। लोग चढ़ते सूरज को सलाम करते हैं।
खैर, इस साल एक अवार्ड फंक्शन में गोविंदा को सम्मान दिया गया, जहां वरुण धवन भी मौजूद थे। वरुण ने गोविंदा को देखते ही झुककर उनके पांव छुए और गले लगा लिया। वहीं, वरुण की आने वाली फिल्म है- कुली नंबर 1, जो कि गोविंदा स्टारर फिल्म की रीमेक है। फिल्म में वरुण धवन और सारा अली खान की जोड़ी है।


Click it and Unblock the Notifications
